फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   savaaree se bharee tempo par hamala, chaalak ghaayal

सवारी से भरी टेंपो पर हमला, चालक घायल

Tue, 16 Mar 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
savaaree se bharee tempo par hamala, chaalak ghaayal
सवारी से भरी टेंपो पर हमला, चालक घायल
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रविवार की देररात सवारी लेकर लौट रहे टेंपो चालक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने टेंपो में तोड़फोड़ कर दी, जिससे टेंपो चालक जख्मी हो गया। दूसरी ओर हमले के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।

गांव मिर्जापुर निवासी राजू पुत्र फैयाज अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार की देर रात में सवारी लेकर मेरठ से टेंपो से वापस गांव को लौट रहा था। जब वह मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए हमलावरों ने हाथ देकर टेंपो रुकवा लिया। बिना पूछे ही लाठी-डंडों व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद टेंपो में सवार लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच करके कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed