फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saurabh ke gold ke aage fiki padi kukhyaato ki duniya

सौरभ के गोल्ड के आगे फीकी पड़ी कुख्यातों की दुनिया 

Wed, 22 Aug 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Aug 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
saurabh ke gold ke aage fiki padi kukhyaato ki duniya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा ब्लॉक के गांव कलीना के लाल अंतर्राष्ट्रीय शूटर सौरभ चौधरी के गोल्ड के आगे कुख्यातों की दुनिया फीकी पड़ गई है। सौरभ की यह उपलब्धि उन मुट्ठी भर बदमाशों और चंद युवाओं के लिए नजीर है जिनकी वजह से पुलिस रिकॉर्ड में रोहटा ब्लॉक बदनाम है। वहीं, सौरभ के सोना बटोरने की खुशी इलाके के लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


मुश्किल सफर बनाया आसान 
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रोहटा ब्लॉक में 12 कुख्यात बदमाश हैं। जो लूट, रंगदारी व सुपारी लेकर हत्या करते हैं। अपराध के चलते रोहटा ब्लॉक काफी बदनाम हैं। अक्सर रोजाना ही यहां आपराधिक वारदात होती हैं। कलीना गांव के भी कई अपराधी हैं। ऐसे मुश्किल सफर में सौरभ ने खुद को तराशा और अपने गांव और ब्लॉक की अलग पहचान बनाई। वो भी ऐसे इलाके की जहां से बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है। 
विज्ञापन


इन अपराधियों का इलाके में दखल
कुख्यात योगेश भदौड़ा, ऊधम सिंह, सुमित जाट, भरतू नाई, मोनू जाट, निगम त्यागी, अंसार, बिजेंद्र सहित 12 अपराधियों का रोहटा इलाके में बड़ा दखल है। इसके अलावा इन कुख्यातों के सैकड़ों गुर्गे हैं, जो आपराधिक वारदातों में लिप्त रहते हैं। इन बदमाशों के  सामने मुंह खोलना तो दूर, आगे बढ़कर चलना भी मुश्किल है। कई बार तो लोग रंजिश के चलते गांव के युवाओं को नामजद करा देते हैं, ताकि वह आगे न बढ़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का भरपूर सहयोग 
सौरभ चौधरी को अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिला। परिवार ने सौरभ को बुराईयाें से हमेशा बचाकर रखा। ताकि वह किसी गलत संगत में न पड़े। सौरभ की इस सफलता से परिवार फूला नहीं समा रहा है। वहीं, गांव में यह भी चर्चा है कि क्या सौरभ की इस उपलब्धि से रोहटा ब्लॉक के उन युवाओं की सोच भी बदलेगी, जो जरायम की चकाचौंध में गलत ट्रैक पर जा रहे हैं।

खुशी और बधाइयों का दौर
सौरभ के गोल्ड जीतने पर इलाके में खुशी का माहौल है। सौरभ के घर बधाइयों का दौर चल रहा है। कहीं ढोल बज रहे हैं तो कहीं बैंडबाजे। दोपहर से ही लोगों का आना-जाना लगा है।


पुलिस भी करेगी सम्मान
वाकई मेरठ जिले में रोहटा ब्लॉक में सबसे ज्यादा बदमाश हैं। अपराध का ग्राफ भी ऊंचा है। ऐसे इलाके का युवा सौरभ चौधरी एशियाड खेल में गोल्ड लाया है, यह बड़ी बात हैं। सौरभ को बधाई देने मैं भी जाऊंगा। पुलिस भी सौरभ का सम्मान करेगी। ताकि रोहटा ब्लॉक के अन्य युवा भी अपनी सोच बदलें। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed