फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana Church decorated on getting the chairmanship of G-20

Meerut News: जी-20 की अध्यक्षता पर सजाई गई ऐतिहासिक धरोहर

Fri, 02 Dec 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sardhana Church decorated on getting the chairmanship of G-20
जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर सजाया गया सरधना चर्च
विज्ञापन

सरधना। दुनिया के सबसे ताकतवर आर्थिक समूह जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने पर देश में हर्ष का माहौल है। एक साल तक वैश्विक आर्थिक एजेंडा को आकार और रफ्तार देने की जिम्मेदारी भारत के पास रहेगी। इसके चलते देश की 100 ऐतिहासिक धरोहरों को जी-20 के लोगो के साथ एक से सात दिसंबर तक रोशन किया गया है। इसमें दिल्ली के लाल किले से लेकर सरधना का ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च भी शामिल है।

रोमन कैथोलिक चर्च के फादर ससिन बाबू ने बताया कि उत्सव के दौरान कृषि, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा, स्वास्थ्य, व्यापार, पर्यटन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विकास तथा भ्रष्टाचार के खात्मेे जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। शहर और उसके आसपास के पर्यटन गंतव्यों को सजाया जा रहा है। भारत को एक दिसंबर 2022 से अगले एक साल के लिए जी-20 समूह की अध्यक्षता मिली है। उन्होंने कहा कि भारत के आधिकारिक तौर पर अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद जी-20 लोगो वाले यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों सहित 100 स्मारकों को सात दिन तक रोशन किया गया है। इस सूची के प्रदेश के आठ ऐतिहासिक स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed