मेरठ: सराफा कारोबारी को रिवाल्वर से लगी गोली, उपचार के दौरान मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में देहलीगेट थानाक्षेत्र के शीशमहल में सोमवार दिनदहाडे़ सर्राफा कारोबारी को रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों का कहना कि रिवाल्वर की सफाई करते वक्त गोली चल गई थी। इस मामले की पुलिस गंभीरता से दूसरे बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वारदात की जानकारी लगते ही सर्राफा के कारोबारी भी मौके पर पहुंच गए।
सर्राफा कारोबारी विश्वनाथ शर्मा (46) की नील वाली गली स्थित सर्राफा बाजार में चौबे के नाम से दुकान है। पूरा परिवार दिवाली की खुशी मना रहा था। सोमवार दोपहर 2:30 बजे विश्वनाथ शर्मा अपने कमरे में ही लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे। आरोप है कि रिवाल्वर अचानक हाथ से छूट गई और चल गई। जिसमें एक गोली विश्वनाथ के प्राईवेट पार्ट पर गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने विश्वनाथ को मृतक घोषित कर दिया।
इस वारदात की जानकारी पर एसओ देहलीगेट भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सराफा कारोबारी नेता विजय आनंद अग्रवाल अन्य कारोबारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस दूसरे बिंदु पर भी जांच कर ने में जुटी गई है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया है कि रिवाल्वर को कब्जे में लिया। मौत किस परिस्थिति में हुई, जांच चल रही है। सराफ के एक बेटा और एक बेटी है। वारदात के बाद व्यापारियों में त्यौहार के मौके पर मातम छाया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/