फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saraf's raid on the robber son of MDA accountant

एमडीए अकाउंटेंट के लुटेरे बेटे को लेकर सराफ के यहां दी दबिश

Fri, 19 Nov 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Saraf's raid on the robber son of MDA accountant
एमडीए अकाउंटेंट के लुटेरे बेटे को लेकर सराफ के यहां दी दबिश
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए के अकाउंटेंट के लुटेरे बेटे कल्याण कश्यप को साथ लेकर हरिद्वार के कनखल थाने की पुलिस ने शहर सराफा में व्यापारी की दुकान पर दबिश दी। आरोप है कि व्यापारी लूट का सोना गलाता था। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस के हाथ व्यापारी नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर चली गई।

देहली गेट पुलिस के अनुसार हरिद्वार में लूट के दौरान पल्लवपुरम निवासी कल्याण कश्यप को पकड़ा गया था। कल्याण के पिता एमडीए में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। कल्याण शहर सराफा बाजार स्थित ओम प्लाजा में बाबू नाम के व्यापारी से सोना गलवाता था। हरिद्वार पुलिस कल्याण को लेकर बाबू के यहां पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। बाबू के नौकर से पूछताछ के बाद पुलिस लौट गई। देहली गेट पुलिस ने बताया कि बाबू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed