फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sapno ki udan ke liye 559 chhatro ne di chhatrvrtti priksha

सपनों की उड़ान के लिए 559 छात्रों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 19 Nov 2018 02:26 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 19 Nov 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
sapno ki udan ke liye 559 chhatro ne di chhatrvrtti priksha
meerut - फोटो : meerut
भविष्य के सुनहरे सपनों को उड़ान देने के लिए विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 में भाग लिया। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को आईआईएमटी एकेडमी गंगानगर में इस छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। 559 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। कुल 930 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

मेरठ व बागपत जिले से दूरदराज के क्षेत्रों से आए विद्यार्थियाें ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में कक्षा 9,10,11 व 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुबह 9:30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। दूरदराज क्षेत्र के परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंचे। सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की गेट पर ही जांच कर उन्हें परीक्षा कक्ष में सुबह 10:30 बजे प्रवेश करने की अनुमति दी गई। पूर्वाह्न 11 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। ओएमआर शीट पर पूरी परीक्षा हुई।
विज्ञापन


हर स्तर पर हुई जांच
परीक्षा कैमरे की निगरानी में हुई। परिचय और प्रवेश पत्र की जांच की गई। परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन, घड़ियां व इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी स्कूल के गेट पर ही जमा कराए गए। एक घंटे बाद परीक्षा समाप्त हुई। विकलांग परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। छात्रों से ज्यादा संख्या में छात्राएं परीक्षा देने पहुंचीं। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों ने खासा उत्साह नज़र आया। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने में स्थानीय पुलिस व आईआईएमटी एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों से बातचीत
निर्धन छात्रों को मिलेगी मदद
अखबार के जरिए परीक्षा की जानकारी मिली, फिर आवेदन किया। अगर छात्रवृत्ति मिली तो आगे की पढ़ाई के लिए उन पैसों को प्रयोग करूंगी। इस तरह की छात्रवृत्ति परीक्षा छात्रों को आगे की शिक्षा में मदद देती हैं। खासतौर से जरूरतमंद परिवार की लड़कियों के लिए इस तरह की मदद बहुत जरूरी है। जाह्ववी, कक्षा-11

मेरे भाई ने भी दिया था पेपर
मेरा भाई भी यह परीक्षा तीन साल पहले दे चुका है। भइया ने ही मुझे इस परीक्षा के लिए आवेदन कराया। एक सप्ताह से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सामान्य ज्ञान के सवाल पढ़े। अपनी किताबें भी पढ़ीं। पेपर तो दे दिया है। पास हो सकूंगी या नहीं ये तो नंबर ही बताएंगे। शिवानी, कक्षा-9
आगे की पढ़ाई में मिलेगी मदद
पड़ोस की दीदी ने मुझे परीक्षा के बारे में बताया था। वो भी पहले यह परीक्षा दे चुकी हैं। उन्होंने ही मेरा फार्म भरवाया। पेपर अच्छा हुआ। अब रिजल्ट का इंतजार है। अगर चयनित हुई तो जो छात्रवृत्ति मिलेगी उसे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए सुरक्षित करूंगी। -कोमल कक्षा-9
भाई से मिली प्रेरणा
अमर उजाला छात्रवृत्ति परीक्षा देने की प्रेरणा भाई से मिली है। उन्होंने ही मेरा फार्म भरा और परीक्षा दिलाई। परीक्षा में प्रश्न सामान्य थे। लेकिन गणित के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाए रखा। समय का भी अभाव रहा। -शिवानी कक्षा-9
पहले भी दी थी परीक्षा
इससे पहले भी मैंने अमर उजाला छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। पिछले वर्ष ही तय कर लिया था कि अगले वर्ष परीक्षा दूंगा और पास करूंगा। प्रश्नपत्र आसान था। गणित के प्रश्नों को हल करने में समय थोड़ा ज्यादा लगा।  -सुमित कक्षा-9
आगामी परीक्षाओं में मिलेगी मदद
इस तरह की प्रतियोगिता से स्वयं का मूल्यांकन हो जाता है। मैं सिविल सेवा में जाना चाहता हूं जिससे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में मदद मिलेगी। -शेखर कक्षा-9
नीट की कोचिंग करूंगी
पहली बार मैं इस तरह की परीक्षा दे रही हूं, जिसे पास करने के बाद छात्रवृत्ति मिलती हो। पेपर तो अच्छा रहा। उम्मीद है कि शायद पास हो जाऊं। अगर पास हो गई तो छात्रवृत्ति के पैसों से नीट की कोचिंग करूंगी क्योंकि मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। स्नेहा, कक्षा-11
आईआईटी की पढ़ाई में मिलेगी मदद
अखबार के ज़रिए मुझे इस परीक्षा की जानकारी मिली। मैंने फार्म भरा। पेपर तो अच्छा आया था, ठीक हुआ है। लेकिन छात्रवृत्ति मिलेगी या नहीं ये तो अंक तय करेंगे। अगर पास हो गई तो आईआईटी की पढ़ाई के लिए वो पैसे जमा कर लूंगी। मेरा सपना इंजीनियर बनना है।  -शुभाकांक्षा, कक्षा-11

इंटरनेट से मिली जानकारी
पहली बार मैं कोई छात्रवृत्ति परीक्षा देने आई हूं। यहां इतने सारे विद्यार्थियों को देखकर डर लग रहा है। पता नहीं पास हो पाऊंगी या नहीं। ज्यादा तैयारी भी नहीं कर पाई। इंटरनेट से मुझे इस परीक्षा की जानकारी मिली है।  नेहा कक्षा-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed