{"_id":"5f31acee8ebc3e3d007f45be","slug":"sapai-said-law-and-order-is-deteriorating-meerut-news-mrt495660757","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के सपाई, बोले- बिगड़ रही कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़के सपाई, बोले- बिगड़ रही कानून व्यवस्था
विज्ञापन
एडीजी को दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सपाइयों ने सोमवार को एडीजी जोन को ज्ञापन दिया। कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं, कार्रवाई की जाए।
सपाइयों ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर में 6 साल की बच्ची से अपहरण कर दुष्कर्म की घटना हुई। 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी फरार हैं। कंकरखेड़ा में 20 वर्षीय युवक रूपक की 25 जून को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। जिले में शराब की दुकानें खोलने में मानकों को नहीं देखा गया है। नियम अनुसार 100 मीटर के दायरे में जहां धार्मिक स्थल या स्कूल हैं, वहां शराब के ठेके नहीं खोले जा सकते हैं। लेकिन नियमों को ताक पर रख दिया है, जिसका विरोध हो रहा है। जिले और आसपास के सभी जिलों में अवैध शराब बिक रही है, जिससे लोग मर रहे हैं, इसे बंद कराया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन चौहान, शहर अध्यक्ष आदिल चौहान, ओमपाल गुर्जर, तेजपाल प्रमुख आदि मौजूद रहे।