फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sanyukt Vyapaar Sangh Election, Ruckus in during the counting of votes in Meerut

मेरठ: मतगणना के दौरान मारपीट, प्रत्याशियों को पीटकर मतदान केंद्र से बाहर खदेड़ा

Wed, 25 Dec 2019 02:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 Dec 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sanyukt Vyapaar Sangh Election, Ruckus in during the counting of votes in Meerut
मतगणना के दौरान मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में हंगामे के बीच शुरू हुई मतगणना में नवीन पैनल एकतरफा विजेता बना। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशियों ने धरना-प्रदर्शन और हंगामा किया। इस पर नवीन गुप्ता के समर्थकों ने उन्हें पीटकर मतदान केंद्र से बाहर खदेड़ दिया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। अध्यक्ष प्रत्याशी रूपक अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर चुनाव का बहिष्कार किया।

विज्ञापन

 
जीरो माइल स्थित एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह संयुक्त व्यापार संघ के मतगणना कार्यक्रम में व्यापारियों की एकता तार तार होती नजर आई। मंत्री पद पर प्रत्याशी विपुल सिंघल, महामंत्री पद संजय गोयल (गैलेक्सी) और अध्यक्ष प्रत्याशी रूपक अग्रवाल ने चुनाव अधिकारी के सामने विरोध दर्ज किया। रूपक अग्रवाल और संजय गोयल ने मतदान की वीडियोग्राफी कराने की मांग करते हुए मतदान के फोटो मांगे। महामंत्री प्रत्याशी का कहना था कि फोटो के माध्यम से मतदान से पूर्व पुष्टि करना चाहते हैं कि मतदान कार्य सही ढंग से हुआ है। मुख्य चुनाव अधिकारी महेश सिंघल ने मतगणना पूरी होने के बाद फोटो उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

उधर, अध्यक्ष प्रत्याशी नवीन गुप्ता ने कहा कि यह गोपनीय रिकॉर्ड है। किसी आम आदमी को उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। इस बीच नवीन गुप्ता पैनल के अन्य प्रत्याशी वहां पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। 

दोनों पक्षों में बहस होती देख विपुल सिंघल पेन ड्राइव में फोटो देने की बात कहते हुए मतदान केंद्र से बाहर चले गये। हालांकि रूपक अग्रवाल और संजय गोयल अपनी बात पर अड़े रहे। इस बीच नवीन गुप्ता समर्थकों ने रूपक अग्रवाल के साथ हाथापाई कर दी। चुनाव अधिकारियों और अन्य प्रत्याशियों ने मामले को संभाला। वहीं, मतदान केंद्र के बाहर इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी गौरव के साथ मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। मतदान केंद्र में असलाह लेकर आए व्यापारियों को बाहर जाने का आदेश चुनाव अधिकारी ने दिया।

इस तरह हुई मतगणना
हंगामे के चलते सुबह 10:53 बजे मतदान पेटी कक्ष की सील चुनाव अधिकारियों की निगरानी में खोली गई। 10:57 बजे मतगणना का कार्य शुरू हुआ। सर्वप्रथम मंत्री, महामंत्री और अध्यक्ष पद को मिले मतों को अलग अलग कर 50-50 की गड्डी तैयार की गई। 2:15 बजे मंत्री पद की मतगणना पूरी हुई। मंत्री पद पर नवीन गुप्ता पैनल के सभी पदाधिकारी विजेता रहे। निर्दलीय प्रत्याशी विपुल सिंघल को हार का सामना करना पड़ा। प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी के सामने खुद वोटों की गिनती की। इसके बाद महामंत्री पद पर मतगणना हुई। यहां नवीन पैनल के संजय जैन का मुकाबला संजय गोयल (गैलेक्सी) से था। इसमें संजय जैन विजेता रहे। अंत में अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में नवीन गुप्ता ने अध्यक्ष प्रत्याशी रूपक अग्रवाल को भारी मतों से हराया।

इन प्रत्याशियों को प्राप्त हुए मत
अध्यक्ष प्रत्याशी    नवीन गुप्ता  (1102 मत)  
                  रूपक अग्रवाल (87 मत)
महामंत्री प्रत्याशी   संजय जैन  (813 मत)
                   संजय गोयल (370 मत)
मंत्री प्रत्याशी      संदीप गोयल (943)
                  विजय आनंद अग्रवाल (913 मत)
                  मनीष शर्मा (906 मत)
                  अनुज सिंघल (883 मत)
                  अंकुर गोयल (877 मत)
                  सुमित ग्रोवर (840 मत)
                  लल्लू मक्कड़ (834 मत)
                  राजेश सिंघल (818 मत)
                  तिलक नारंग (815 मत)
                  विपुल सिंघल (742 मत)

चुनाव अधिकारी से मांगे साक्ष्य
मंत्री पद प्रत्याशी विपुल सिंघल ने चुनाव अधिकारी को पत्र भेजकर चुनाव संबंधी साक्ष्य मांगे हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना से पूर्व चुनाव अधिकारी से मतदाताओं के हस्ताक्षर वाली कापी और फोटो की मांग की गई थी। इस संबंध में चुनाव अधिकारी को पेन ड्राइव भी दी गई। हालांकि नवीन गुप्ता ने इसे चुनाव की गोपनीयता भंग होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया। अध्यक्ष प्रत्याशी रूपक अग्रवाल ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। विपुल सिंघल ने आरोप लगाया कि करीब 400 वोट फर्जी डाली गई हैं।

विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर
रूपक अग्रवाल ने मतगणना के दौरान नवीन गुप्ता पैनल के पांच समर्थकों के खिलाफ मारपीट की नामजद तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष शर्मा, लल्लू मक्कड़, संजू, अंकुश चौधरी और बिल्लू त्यागी ने जान से मारने की नियत से हमला किया। साथ ही चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया। 

चुनाव अधिकारियों ने दिए प्रमाणपत्र 
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारियों महेश सिंघल, गिरीश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल ने सभी विजेता पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए। इस बीच ढोल की थाप कर समर्थक नाचते हुए मंच तक पहुंचे। कुछ व्यापारियों ने विजेता पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मतगणना स्थल पर मिठाई बांटी गई। 

चुनाव अधिकारियों पर आरोप अनुचित
नवीन गुप्ता ने कहा कि चुनाव अधिकारियों पर आरोप अनुचित हैं। मतगणना शुरू होने से पूर्व कुछ प्रत्याशियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते मतगणना 2.5 घंटे लेट शुरू हुई। अरुण वशिष्ठ पैनल ने 21 दिसंबर को आमसभा के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह का नाटक किया जा रहा है। शुरूआत से ही मतदान प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराया गया है। व्यापारियों ने मतदान के बाद सिद्ध कर दिया कि हमारी संस्था संयुक्त व्यापार संघ व्यापारियों की सर्वोच्च संस्था है। नवीन गुप्ता ने कहा कि अगर हमें दोबारा चुनाव का आमंत्रण दिया गया तो हम पीछे नहीं हटेंगे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed