फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sanskrit is the scientific language of the vedas : pro. veerpal singh

वेदों की वैज्ञानिक भाषा है संस्कृत : प्रो. वीरपाल सिंह

Wed, 09 Sep 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
sanskrit is the scientific language of the vedas : pro. veerpal singh
मेरठ। बौद्धिक काल भारतीय प्राचीन संस्कृति का महत्वपूर्ण खंड है। हम जानते हैं कि वेदों की वैज्ञानिक भाषा संस्कृत है। यूनेस्को ने सात नवंबर 2003 को वेदों को मानव रचित सर्वश्रेष्ठ कृति घोषित किया। 19वीं शताब्दी में भारत, अफ्रीका और अमेरिका के प्रबुद्ध वर्ग के अनुभवों से सीखकर यूरोप में राष्ट्र राज्य का उदय हुआ। ऐसे ही अध्ययनकर्ताओं को प्रबुद्ध वर्ग कहा जाता है। यह जानकारी प्रज्ञा प्रवाह के तीनों प्रांत भारतीय प्रज्ञान परिषद, देवभूमि विचार मंच एवं प्रज्ञा परिषद के क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग के तृतीय सत्र भारतीय प्रज्ञान परिषद प्रज्ञा प्रवाह मेरठ के प्रांत संयोजक प्रोे. वीरपाल सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सोवियत संघ के स्टालिन की मृत्यु हुई तब जवाहरलाल नेहरू ने संसद में कहा था कि हम सभी स्टालिन युग के बच्चे हैं। इसीलिए भारत में भी ऐसे लोगों, इतिहासकारों को प्रबुद्ध वर्ग कहा जाने लगा, जो पश्चिमी संस्कृति के वशीभूत राजनेताओं के समर्थन मतवाद को प्रचारित करते थे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर वीके सारस्वत ने किया। प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग में प्रमुख रूप में डॉ. प्रवीण कुमार, इंजीनियर अवनीश त्यागी, डॉ. चैतन्य भंडारी, डॉ. दिनेश सकलानी, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. आदर्श पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed