{"_id":"5b79e05942c792465f7ce745","slug":"sankalp-raily-se-diya-akhand-bharat-ka-sandesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प रैली से दिया अखंड भारत का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प रैली से दिया अखंड भारत का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने रविवार को अखंड भारत संकल्प यात्रा रैली का आयोजन किया। रैली में वाहनों के काफिले और भगवा ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने जयघोष करते हुए शहर भ्रमण किया।
रैली का शुभारंभ मेरठ कालेज के सामने से हुआ। रैली का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने किया। यह यात्रा लालकुर्ती, बेगमपुल चौराहा, बच्चा पार्क, जिमखाना मैदान, बुढ़ाना गेट, हनुमान मंदिर, एनएएस कालेज, मोहनपुरी नाला होते हुए सूरजकुंड रोड पहुंची और यहां से बाबा मनोहर नाथ मंदिर के सामने से होती हुई गांधी आश्रम चौराहा, नई सड़क, पीवीएस मॉल होते हुए आरटीओ रोड स्थित हिंदू जागरण मंच के महानगर कार्यालय पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा का कई व्यापारी संगठनों ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। खूनी पुल व्यापार संघ की तरफ से नेमचंद जैन, कुलभूषण सराफ, तरुण चावला, मनमोहन ढल, मनमोहन जौहरी, सरजीत सिंह, विशाल गुप्ता, अभिषेक तोमर, किशोर शर्मा, तुषार तोमर, मनोज गुप्ता, नीरज गर्ग, राहुल बंसल, रामदेव जायसवाल व फुरकान आदि ने स्वागत किया। इस यात्रा में सचिन सिरोही, ओंकार सिंह, अंशु गुप्ता, नरेंद्र चौहान, रामपाल सिंह, अजय गर्ग, राजीव अग्रवाल, प्रियांशु सिंघल, मयंक अग्रवाल, भानू प्रताप, शैलेंद्र वाल्मीकि, गिरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।