{"_id":"5ca5d521bdec22144c193632","slug":"sanjeev-from-baghpat-can-lift-seventy-kg-weight-by-his-teeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज: यूपी का यह शख्स अपने दांतों से उठा लेता है सत्तर किलो वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरतअंगेज: यूपी का यह शख्स अपने दांतों से उठा लेता है सत्तर किलो वजन
Thu, 04 Apr 2019 04:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
दांतों से वजन उठाता संजीव जांगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
दांतों से वजन उठाने के हैरतअंगेज कारनामे दुनिया के कई देशों में किए जाते हैं, लेकिन यूपी के जनपद बागपत में एक ऐसा युवा संजीव जांगड़ा है, जो अपने दांतों से 70 किलो तक का वजन उठा लेता है। उसके इस हैरतअंगेज कारनामे से ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं।
विज्ञापन
बिनौली गांव के संजीव जांगड़ा को बचपन से कुछ अलग करने का जज्बा था तो उसे दांतों से कुछ न कुछ उठाने का शौक लग गया। उसका यह शौक इस कदर बढ़ा कि पढ़ाई छोड़ने के बाद आज तक जारी है।
विज्ञापन
संजीव के अनुसार जब वह 5वीं कक्षा में पढ़ता था तभी से उसने दांतों से कुछ न कुछ उठाने का अभ्यास शुरू किया। आज उसका यह शौक इस कदर बढ़ गया कि वह अपने दांतों से 70 किलो वजन उठा लेता है। ग्रामीणों को उसने दांतों से वजन उठाने का कारनामा कई बार दिखाया।
विज्ञापन
खेतों में जाकर करता था अभ्यास
संजीव ने बताया दांतों से वजन उठाने की बात का पता जब परिजनों को लगा तो वह उसे डांटने फटकारने लगे। उसने घर वालों से छुप-छुप कर खेतों में जाकर दांतों से वजन उठाने का अभ्यास किया। वह खेतों में ईंट, पत्थरों को कपड़े में बांधकर दांतों से उठाया करता था।