{"_id":"5c23a12ebdec2256af3f5026","slug":"sanjali-murder-case-bhim-army-took-out-candle-march-and-demanded-resignation-from-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजलि हत्याकांड: भीम आर्मी ने निकाला कैंडल मार्च, सीएम योगी से की इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजलि हत्याकांड: भीम आर्मी ने निकाला कैंडल मार्च, सीएम योगी से की इस्तीफे की मांग
Wed, 26 Dec 2018 09:19 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आगरा की संजलि और उन्नाव की डोली यादव के हत्यारोपियों को फांसी दिलाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
बुधवार को कार्यकर्ता टेंपो स्टैंड पर एकत्र हुए। यहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला और दोनों बेटियों के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक और भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद गाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों बेटियों के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान विवेक सैनी, मोहम्मद कमाल, भजन सिंह, नासिर प्रधान, हबीब अल्वी, बबलू कप्तान, इरशाद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/