फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sangam express starts from 13 june

13 से रोजाना चलेगी संगम एक्सप्रेस

Sat, 12 Jun 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
sangam express starts from 13 june
13 जून से रोजाना चलेगी संगम एक्सप्रेस
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना की दूसरी लहर के धीमा पड़ने के बाद एक बार फिर रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। एक महीने से सप्ताह में चार दिन चल रही मेरठ सिटी से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस का संचालन 13 जून से रोजाना किया जाएगा। प्रयागराज से चलने वाली संगम 13 जून और मेरठ सिटी से चलने वाली 14 जून से रोजाना चलेगी। इसके अलावा 14 जून से दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी और देहरादून-कोटा नंदा देवी का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रेनों का नया टाइम टेबल भी तैयार कर रहा है। हालांकि, कोरोना के कारण उसे अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस बार उम्मीद है कि ट्रेनों के समय में काफी बदलाव होंगे। पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए भी मुख्यालय से सूची मांगी गई थी। इसे भेज दिया गया था। सहारनपुर से वाया मेरठ, दिल्ली को जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की सूचना भी अगले एक-दो दिन में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---
नए टाइम से मेरठ से गुजरी गोल्डन टेंपल
अंग्रेजों के समय से अमृतसर से चलकर वाया मेरठ, मुंबई को जाने वाली गोल्डन टेंपल के समय में बदलाव कर दिया गया था। शुक्रवार को ट्रेन अपने नए समय दोपहर 3:25 बजे मुंबई से चलकर सिटी स्टेशन पहुंची। पहले मुंबई से चलकर सिटी स्टेशन पहुंचने का समय रात 9:25 था। अब इसे बदल दिया गया है। अब ट्रेन सुबह 5:25 बजे के बजाय रात 2:07 बजे अमृतसर से चलकर सिटी स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed