{"_id":"61366cd68ebc3ec6342ed077","slug":"samvida-linemen-will-not-work-today-meerut-news-mrt5550883158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर आज आंशिक कार्यबहिष्कार पर रहेंगे संविदा लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर आज आंशिक कार्यबहिष्कार पर रहेंगे संविदा लाइनमैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आंशिक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे संविदा लाइनमैन
मेरठ। मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने विद्युत संविदा कर्मचारी संघ को अपना समर्थन दिया है। इसके तहत मंगलवार को संविदा लाइनमैन आंशिक रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। फाल्ट ठीक नहीं होने से शहरवासियों को बिजली आपूर्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। संघ ने मांग नहीं माने जाने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
बिजली विभाग का निजीकरण करने का विरोध और संविदा कर्मियों को सीधे विभागीय स्तर से नियुक्त करने संबंधी मांगों को लेकर आज प्रदेश भर के संविदा लाइनमैन लखनऊ के ईको गार्डर में धरना प्रदर्शन करेंगे। पीवीवीएनएल के विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने भी नैतिक आधार पर उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का समर्थन करते हुए आंशिक रूप से कार्यबहिष्कार पर रहने का एलान किया है।
संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग में ठेका प्रथा के तहत संविदा लाइनमैन और कंप्यूटर ऑपरेटरों को रखा जा रहा है। ठेका प्रथा में किसी को भी नियमानुसार वेतन नहीं मिल रहा है और न ही पीएफ और ईएसआई का लाभ ही दिया जा रहा है। पावर कारपोरेशन सीधे संविदा लाइनमैनों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को रखे और सरकार विभाग के निजीकरण की प्रक्रिया रोके। मंगलवार को संविदा लाइनमैन काम नहीं करेंगे। केवल बड़े फाल्ट ही ठीक किए जाएंगे। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो पश्चिमांचल के संविदा कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
--
वैकल्पिक व्यवस्था का दावा किया
बिजली अधिकारियों ने मंगलवार को वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया है। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रभारी विजयपाल ने बताया कि विभाग ने फाल्ट ठीक कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। ठेकेदारों की लेबर से काम कराया जाएगा।