फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samreen first in speech competition

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में समरीन प्रथम

Tue, 13 Jan 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Samreen first in speech competition
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक : सुभाष चंद्र बोस विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. दीपा त्यागी ने किया। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में बताया। प्रतियोगिता में 13 छात्राओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी की मृत्यु आज भी रहस्य है, मगर भारतीय इतिहास में उनका योगदान अमर है। उनके ''तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा'' जैसे नारे युवाओं को देश के लिए किसी भी बलिदान के लिए प्रेरित करते हैं। इसमें समरीन प्रथम, फिरदौस द्वितीय और इकरा तृतीय स्थान पर रहीं। सुमैया को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. दीपा त्यागी ने किया। प्रियांशी, डॉ. नेहा सिंह और डॉ. नीतू का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed