फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 122 complaints, only eight were resolved.

संपूर्ण समाधान दिवस : 122 शिकायतों में से आठ का ही निस्तारण

Sat, 04 Oct 2025 05:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 122 complaints, only eight were resolved.
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते डीएम व एस एस पी। (मवाना)
मवाना तहसील में जिलाधिकारी और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह व एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने तहसील व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर आठ का ही निस्तारण हो सका। डीएम ने पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों का निस्तारण सात दिन में करने के आदेश दिए।
गांव सीना निवासी अंकुर कुमार राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने, रामानंद सैफपुर ने मेढ़ काटने से रोकने, नरेश खंद्रावली ने धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, अमरेश तखावली ने चकरोड व नाली से अतिक्रमण हटवाने, मोहम्मद आबिद सठला ने जन्म प्रमाणपत्र में नाम शुद्ध कराने, सुरजीत बहलोलपुर ने चकरोड व नाली कब्जा मुक्त कराने, बंते मीवा ने मृतक दर्शाकर अन्य का नाम दर्ज करने के की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

श्री क्षत्रिय राजा अनंगपाल तोमर गो रक्षक सेवा समिति के राजवीर सिंह ने डोल बंधवाने की मांग की है। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने विलंब से हुए गन्ना भुगतान का ब्याज दिलाने, शुगर मिल प्रारंभ होने से पहले गन्ना मूल्य घोषित किए जाने, चीनी मिल प्रारंभ होने की तिथि घोषित करने, आवारा पशुओं व बंदरों को पकड़वाने की मांग की। सामाजिक युवा संघ एवं चेरिटेबल ट्रस्ट ने सीएचसी में लिफ्ट चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed