फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi students' leader attacked Karatra Meerut college professor

सपा नेता ने कराया मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर पर हमला, CCTV कैमरे में कैद

Wed, 05 Apr 2017 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi students' leader attacked Karatra Meerut college professor
प्रोफेसर पर हमला

मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर/चीफ वार्डन डॉ. सुधीर पुंडीर के आवास पर सोमवार रात हमला समाजवादी छात्रसभा के नेता अंकित ढाका ने कराया था। छात्रनेता ने साथी छात्रों संग मिलकर प्रोफेसर के आवास पर पत्थर बरसाए। सभी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन


मेरठ कॉलेज परिसर स्थित बीएनएम हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ. सुधीर पुंडीर अपने परिवार संग बाउंड्री रोड पर कॉलेज परिसर के क्वार्टर में रहते हैं। पुलिस के अनुसार सपा छात्रसभा का नेता अंकित ढाका अपने साथियों के साथ छात्र सौरभ का बर्थडे मना रहे थे। इस दौरान छात्रों ने शराब पीकर उत्पात मचाया। मौके पर पहुंचे चीफ वार्डन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो छात्रों ने हंगामा कर दिया। आरोपी अंकित ढाका ने छात्र शुभम चौहान, आशु राठी, विनीत, पंकज उज्ज्वल उर्फ गुड्डू और अतुल समेत दो दर्जन से अधिक छात्रों के साथ चीफ वार्डन के आवास में घुसकर कार और सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। इस बीच पथराव करने वाले आरोपी छात्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

विज्ञापन

वीडियो देख बोले, छात्र या बदमाश

Samajwadi students' leader attacked Karatra Meerut college professor
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

प्रोफेसर सुधीर पुंडीर के आवास पर हमले की सूचना पर मंगलवार को दिन भर उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिपं अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, एडीएम प्रशासन और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी छात्रों का तांडव देखकर हर कोई बोला कि यह छात्र है या बदमाश। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कई ऐसे छात्र हैं, जिन पर कई मुकदमे पंजीकृत है। ब्लैकलिस्टेड होने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने किस आधार पर एडमिशन दे दिया, यह बड़ा सवाल है। आरोपियों पर जानलेवा हमला, माल की क्षति और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

ये आरोपी आए गिरफ्त में 
इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने बताया कि हमले का मुख्य आरोपी अंकित ढाका अभी फरार है। जबकि चार आरोपी आशु राठी निवासी टिकरी बागपत, शुभम चौहान निवासी भोपड़ा मंसूरपुर मुजफ्फरनगर, अरशद निवासी सैडबर बागपत और अभिषेक निवासी गावड़ी बागपत गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

पहले भी कर चुका वारदात

Samajwadi students' leader attacked Karatra Meerut college professor
कार्रवाई की मांग की

क्रिस्टल पैलेस के सामने आनंद चिकन कॉर्नर में एक सप्ताह पहले भी तोड़फोड़ हुई थी। इस मामले में भी छात्रनेता अंकित ढाका सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। पुलिस का दावा है कि अंकित ने शहर में कई जगहों पर बवाल किया है। चिकन कॉर्नर वाले ने भी अंकित की पहचान कर ली है। इसके चलते उसे दूसरे मुकदमे में भी नामजद करने की तैयारी है।    

हमले की निंदा 
क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष ठा. दिनेश कुमार पंवार, महामंत्री ठा. सोमेश्वर सिंह पुंडीर और उनके कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर के आवास पर हमले की निंदा कर एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि मेरठ कॉलेज में बाहरी युवक हॉस्टल में रहते है। इस मामले में केवल अतुल मेरठ कॉलेज का छात्र है और उसके कमरे में अन्य युवक थे। जिन्होंने हमला किया है। आरोपी युवक शराब व अन्य नशा करके बवाल करते है। 

मेरठ कॉलेज में बढ़ेगी निगरानी
मेरठ। मेरठ कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के सचिव डॉ. रामकुमार गुप्ता ने मंगलवार को शिक्षकों की बैठक बुलाई। प्रिंसिपल और सीनियर शिक्षकों के साथ इस मामले पर चर्चा की गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने लेकिन सर्च अभियान नहीं चलाने पर नाराजगी जताई गई। सचिव ने सीनियर शिक्षकों से ऐसी घटनाएं रोकने और बाहरी छात्रों का दखल खत्म करने के लिए सुझाव मांगे। कॉलेज कैंपस में छात्रों के आई कार्ड चेक करने और हॉस्टलों की चेकिंग करने की बात कही गई। कॉलेज में खराब हो चुके सीसीटीवी    कैमरों का भी मुद्दा उठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed