फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi Party workers sitting on dharna, police uprooted tents, detained many

धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की खाकी से धक्का मुक्की, पुलिस ने टेंट उखाड़ा, कई हिरासत में लिए

Tue, 25 Aug 2020 01:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2020 01:54 AM IST
सार

  • सपाइयों की पुलिस से धक्कामुक्की, पुलिस ले गई थाने  
  •  पुलिस ने टेंट उखाड़कर धरने पर बैठे सपाइयों को लिया हिरासत में 
  •  किसान और स्कूल फीस सहित पांच मांगों को लेकर दे रहे थे धरना 

विज्ञापन
Samajwadi Party workers sitting on dharna, police uprooted tents, detained many
sp leaders in meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में किसानों के गन्ने का भुगतान कराने और प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर बनाए जा रहे फीस जमा करने के दबाव सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कमिश्नरी पर धरना दे रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सोमवार को पुलिस से जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने सपाइयों का टेंट उखाड़ दिया और धरना दे रहे लोगों को लेकर थाने आ गई। बाद में चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी के युवा नेता सम्राट मलिक, देवेश राणा और प्रदीप कसाना के नेतृत्व में सोमवार सुबह कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने किसानों के गन्ने का भुगतान कराने, खाद की आपूर्ति कराने, स्कूल खुलने तक अभिभावकों से फीस न मांगने, बिजली का बिल माफ करने और आईटीआई का निजीकरण बंद करने की आवाज उठाते हुए हंगामा कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी थाना पुलिस और पीएसी लेकर वहां आ गए। सीओ ने सपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। जब वह नही माने तो पुलिस ने जबरन टेंट उखाड़ दिया।

सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। बाद में निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया। धरने में मेहताब मूसा, जुबेर अंसारी, मुनीर इंचोली, प्रशांत कसाना, रविंद्र प्रेमी, जिलाध्यक्ष सालिम चौधरी, शुभम बडोली भी मौजूद रहे।  

सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा
सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि इस समय किसी को धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत नही है। सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed