धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की खाकी से धक्का मुक्की, पुलिस ने टेंट उखाड़ा, कई हिरासत में लिए
- सपाइयों की पुलिस से धक्कामुक्की, पुलिस ले गई थाने
- पुलिस ने टेंट उखाड़कर धरने पर बैठे सपाइयों को लिया हिरासत में
- किसान और स्कूल फीस सहित पांच मांगों को लेकर दे रहे थे धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में किसानों के गन्ने का भुगतान कराने और प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर बनाए जा रहे फीस जमा करने के दबाव सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कमिश्नरी पर धरना दे रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सोमवार को पुलिस से जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने सपाइयों का टेंट उखाड़ दिया और धरना दे रहे लोगों को लेकर थाने आ गई। बाद में चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया।
समाजवादी पार्टी के युवा नेता सम्राट मलिक, देवेश राणा और प्रदीप कसाना के नेतृत्व में सोमवार सुबह कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने किसानों के गन्ने का भुगतान कराने, खाद की आपूर्ति कराने, स्कूल खुलने तक अभिभावकों से फीस न मांगने, बिजली का बिल माफ करने और आईटीआई का निजीकरण बंद करने की आवाज उठाते हुए हंगामा कर दिया।
सूचना पर सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी थाना पुलिस और पीएसी लेकर वहां आ गए। सीओ ने सपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। जब वह नही माने तो पुलिस ने जबरन टेंट उखाड़ दिया।
सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। बाद में निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया। धरने में मेहताब मूसा, जुबेर अंसारी, मुनीर इंचोली, प्रशांत कसाना, रविंद्र प्रेमी, जिलाध्यक्ष सालिम चौधरी, शुभम बडोली भी मौजूद रहे।
सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा
सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि इस समय किसी को धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत नही है। सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/