फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi Party has no support base in Madhya Pradesh: Ajay Rai

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई जनाधार नहीं : अजय राय

Mon, 30 Oct 2023 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party has no support base in Madhya Pradesh: Ajay Rai
मेरठ। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सीटों के बटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस में मचे घमासान को रविवार को मेरठ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फिर हवा दे दी। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह बड़े घराने में सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। मैं साधारण किसान का बेटा हूं। मध्य प्रदेश में सपा से गठबंधन पर कहा कि मैं अभी मध्य प्रदेश से ही आ रहा हूं, सपा का वहां कोई कोई जनाधार नहीं है। जब जनाधार ही नहीं तो सीटों का बटावारे का क्या मतलब।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व विधायक दामोदर शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर शास्त्री नगर डी ब्लॉक स्थित आर्य भवन में पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई है। मध्य प्रदेश ही नहीं पांच राज्यों के चुनाव भी कांग्रेस जीतेगी। उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है। गठबंधन के भविष्य के सवाल पर बोले आला कमान गठबंधन के भविष्य का फैसला करेगा। राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा किसके साथ गठबंधन करना है, किसके साथ नहीं। लखनऊ में हुए पोस्टर वार पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। आजम खान से मुलाकात पर कहा कि आजम मिलना चाहते हैं लेकिन पुलिस-प्रशासन नहीं मिलने दे रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने परतापुर में स्वागत किया। इस दौरान महेंद्र शर्मा, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, हरिकिशन अम्बेडकर आदि मौजूद रहे। दीपक शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, हेमंत प्रधान, प्रवीण वशिष्ठ, सुशील सैनी, यशपाल सिंह, मुगीश जिलानी, महेंद्र शर्मा, सलीम खान आर्य भवन के कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के पुत्र अजय शर्मा ने सभी का आभार जताया। इसके बाद वह वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंदिरा भाटी के शिवाजी रोड एनएएस कॉलेज के पास स्थित आवास पर भी पहुंचे। यहां नसीम कुरैशी, गौरव भाटी, सय्यद आमिर रजा, सुरेंद्र फौजी, हरिओम सोनकर, पीटर हैरिसन, राशिद चौहान आदि मौजूद रहे। रात को अजय राय रुड़की रोड स्थित कोणार्क कॉलोनी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन के आवास पर पहुंचे। यहां आंसू राय जैन, सुधीर शर्मा, खुशी सैनी, सुशील सैनी, नीरू, आदर्श, उदयवीर सिंह त्यागी, कपिल शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



काम यूपी के लोग कर रहे मुनाफा गुजरात के लोग कमा रहे
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग काम करते हैं, मेहनत करते हैं लेकिन मुनाफा गुजरात के लोगों को जा रहा है। भाजपा सरकार में तमाम कामों के ठेके गुजरात के धनी लोगों को दिए जा रहे हैं। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और यहां के लोगों की मेहनत के साथ ही मुनाफा भी उन्हें ही दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed