फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saksham had left himself due to fear of father, found in Jaipur

पिता और चाचा के डर से खुद चला गया था सक्षम, जयपुर में मिला

Mon, 14 Nov 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Saksham had left himself due to fear of father, found in Jaipur
पिता के डर से खुद चला गया था सक्षम, जयपुर में मिला
विज्ञापन

मेरठ। जुर्रानपुर से लापता हुए 12वीं के छात्र सक्षम को परतापुर पुलिस ने जयपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि स्कूल में पैरेंटस टीचर मीटिंग (पीटीएम) में शिक्षकों ने सक्षम की शिकायत कर दी थी। इसके चलते पिता ने सक्षम को डांट दिया था और स्कूल में उसकी पिटाई कर दी थी। अब फिर से पीटीएम होनी थी। फिर से पिता की डांट के डर से वह खुद ही चला गया था। पुलिस ने बताया कि सक्षम पिता और चाचा से बहुत डरता है।
जुर्रानपुर निवासी ट्रक चालक रविंद्र कुमार का बेटा सक्षम शुक्रवार को शास्त्रीनगर में कोचिंग के लिए गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। सभी जगह तलाश करने के बाद शनिवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और बिजली बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया था। पुलिस की ओर से 24 घंटे में सक्षम को बरामद करने का दावा किया था।
विज्ञापन

घर फोन करके बताया...मैं जयपुर रेलवे स्टेशन पर हूं
रविवार को सक्षम ने अपने घर फोन किया और बोला-मैं जयपुर रेलवे स्टेशन पर हूं। परिजनों ने इसकी जानकारी परतापुर पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम को जयपुर के लिए रवाना कर दिया। उधर, सक्षम के सकुशल मिलने पर परिवार के लोग खुश हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल में शिकायत और पिता की पिटाई के बाद से सक्षम परेशान था। इसलिए वह चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed