फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sainik School to become Government Inter College of Hastinapur

सचिन त्यागी फाइल - 5

Fri, 30 Sep 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sainik School to become Government Inter College of Hastinapur
मेरठ/हस्तिनापुर। हस्तिनापुर के राजकीय इंटर कॉलेज को सैनिक स्कूल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज को सैनिक स्कूल बनाए जाने का प्रस्ताव शासन भेज दिया है।
विज्ञापन

मेरठ मंडल में अभी तक कोई सैनिक स्कूल संचालित नहीं है। ऐसे में हस्तिनापुर में सैनिक स्कूल बनने से मंडल के युवाओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। हस्तिनापुर में 1953 से संचालित राजकीय इंटर कॉलेज को इसके लिए चुना गया है। आयुक्त ने बताया कि मेरठ मंडल में सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता के लिए 29 विद्यालयों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मंडल में सीबीएसई-आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों को ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण-पत्र दिए जाने की प्रक्रिया प्रथम बार शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भूपेश कुमार ने बताया कि शासन की एक टीम स्कूल कस सर्वे कर चुकी है। सैनिक स्कूल के लिए यहां पर पर्याप्त भूमि है। इससे पहले राजकीय इंटर कॉलेज की तरफ से राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज को भी भूमि दी जा चुकी है, इसका निर्माण चल रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 12वीं तक कक्षाएं संचालित हैं। स्कूल में 780 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इंटर कॉलेज के पास 13 एकड़ यानी 65 बीघा जमीन है। इसके अलावा गणेशपुर मार्ग पर कॉलेज की नौ एकड़ कृषि भूमि भी है। स्कूल के शिक्षक मुनीष पाल ने बताया कि कैंपस में 22 कक्ष बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed