फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sahatanpur, Deobandi Ulma says that Rizvi is mentally ill, he should get treatment from good doctor

देवबंदी उलमा बोले- रिजवी मानसिक रूप से बीमार, अच्छे डॉक्टर से कराएं इलाज

Wed, 23 Jan 2019 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sahatanpur, Deobandi Ulma says that Rizvi is mentally ill, he should get treatment from good doctor
देवबंद

वसीम रिजवी के पीएम मोदी को पत्र भेजकर मदरसों को बंद किए जाने का सुझाव देने पर देवबंदी उलमा ने पलटवार करते हुए सरकार से देश में आग लगाने की कोशिश करने वाले ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से वसीम रिजवी को मुसलमानों, मस्जिदों और मदरसों जैसे पवित्र स्थानों के खिलाफ बयान देकर सुर्खियों में बने रहने की आदत बन गई है। वह मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं इसलिए उन्हें किसी अच्छे डाक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिजवी सरकार से अपना लगाव दिखाने और खुद को जेल जाने से बचाने के लिए लगातार बेतुके बयान दे रहे हैं। इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा कि जो लोग अपनी जुबान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और नफरत भरी बयानबाजी कर देश में आग लगाना चाहते हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध सरकार को जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मदरसों को बंद किए जाने वाले रिजवी के बयान पर मौलाना मुस्तफा ने कहा कि उनकी सोच बहुत ही गलत है। मदरसों में पढ़ने वालों ने हमेशा पूरे देश और देशवासियों के लिए काम किया। इतना ही नहीं देश की आजादी में मदरसों ने जो भूमिका निभाई तारीख उसकी गवाह है। 

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के मदरसों ने हमेशा देश के दुश्मनों को अपना दुश्मन माना साथ ही जिस देश में रहते हैं उससे मोहब्बत करना देश की मिट्टी के जर्रे जर्रे से प्यार करना यह हमारा ईमान है। उन्होंने केंद्र सरकार से देशहित को ध्यान में रखते हुए वसीम रिजवी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed