फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpurs 'Ravana' arrested in Dalhousie, here are 10 great things...

डलहौजी से दबोचा गया सहारनपुर का 'रावण', ये रही 10 बड़ी बातें...

Thu, 08 Jun 2017 02:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 08 Jun 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
Saharanpurs 'Ravana' arrested in Dalhousie, here are 10 great things...
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद

सहारनपुर जातीय हिंसा के मास्टरमाइंड और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन उनसे जुड़ी ये 10 बड़ी बातें आप नहीं जानते होंगे। जानने के लिए जरूर पढ़ें...  

विज्ञापन



सहारनपुर जातीय हिंसा के मास्टरमाइंड और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' को यूपी पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिमाचल के डलहौजी से अरेस्ट कर लिया है। चंद्रशेखर पिछले दो महीने से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तालश में जुटी हई थी लेकिन पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बता दें कि सहारनपुर में हुए दंगे के पीछे चंद्रशेखर का हाथ बताया जा रहा था। लेकिन इसकी पुष्टी तभी होगी जब चंद्रशेखर इस बात को कबूल लेगा। आज शाम तक पुलिस चंद्रशेखर को यूपी में ले आएगी।

विज्ञापन

ये रही 10 बड़ी बातें...

Saharanpurs 'Ravana' arrested in Dalhousie, here are 10 great things...
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद

ये रही 10 बड़ी बातें...
1. सहारनपुर जातीय हिंसा का मास्टरमाइंड चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर जहरीले पोस्ट डाल रहा था। जिससे सहारनपुर में बार-बार दंगा हो रहा था।
2- चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' दलितों को उकसाने का काम कर रहा था! 
3- भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' पिछले दो-तीन महीने से फरार चल रहा था।
4- चंद्रशेखर ने कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर प्रशासन को चुनौती दी थी। 
5- सहारनपुर के इस 'रावण' का पुलिस को दो महीने से कोई सुराग नहीं मिल रहा था। 
6- गिरफ्तारी से पहले चंद्रशेखर को पंजाब में बताया जा रहा था।
7- सहारनपुर जातीय हिंसा का मास्टरमाइंड चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर दलितों को इकट्ठा कर धरना प्रदर्शन किया था।
8- सहारनपुर दंगे के बाद सुर्खियों में आये भीम आर्मी संगठन से दलित तेजी से जुड़ रहे थे। 
9- दलितों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर ये साबित किया था कि वो भीम आर्मी के साथ है। हालांकि मायावती ने साफ कह दिया था कि भीम आर्मी से हमारा कोई संबंध नहीं।
10- सबसे खास बात यह है कि भीम आर्मी संगठन रजिस्टर्ड नहीं हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed