फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: young man killed by stabbing while trying to run

सहारनपुर: दौड़ लगाने के दौरान कहासुनी होने पर चाकू मारकर युवक की हत्या, दूसरा घायल

Thu, 03 Sep 2020 08:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2020 08:56 PM IST
सार

  • अंबेहटा में दौड़ लगाने के दौरान हो गई थी युवकों के दो गुटों में कहासुनी

विज्ञापन
Saharanpur: young man killed by stabbing while trying to run
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में गुरुवार को अंबेहटा थानाक्षेत्र में दौड़ लगाने के दौरान कहासुनी होने पर एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव चापरचीडी और अंबेहटा के कुछ युवक सुबह के समय दौड़ लगाते हैं। दो दिन पहले युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तभी से तनातनी चल रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे चापरचीडी गांव निवासी आकाश (19) पुत्र इसम सिंह अपने साथी गांव के ही रोशन के साथ अंबेहटा की ओर जा रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ युवक मिले और दोनों को एक बाग में ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: कोविड-19 से हारे कोरोना वारियर्स, सरकारी व निजी अस्पतालों के सौ से ज्यादा कर्मी संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दो युवकों ने आकाश और रोशन को चाकू मारा और फरार हो गए। वहां से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने दोनों को बाग में पड़े देखा तो परिजनों को सूचना दी। दौड़े-दौड़े परिजन आए और दोनों को जिला अस्पताल ले गए।

वहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोशन का उपचार चल रहा था। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा का कहना है कि हमला करने में दो युवकों के नाम सामने आ रहे हैं। तहरीर मिलने पर गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed