फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Workers is preparing for BSP supremo Mayawati's birthday

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Tue, 08 Jan 2019 10:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Workers is preparing for BSP supremo Mayawati's birthday
मायावती - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए बसपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। 15 जनवरी को गांधी पार्क में सुबह दस बजे कार्यक्रम होगा, जिसमें सभी विधानसभाओं के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को बसपा कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें रामपुर मनिहारान के पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने कहा कि भाजपा का अच्छे दिन लाने का जुमला सभी लोग अच्छी तरह से जान चुके हैं। जुमलों के अलावा भाजपा ने कुछ नहीं किया। जबकि बसपा के शासन में हर वर्ग के हित में कार्य हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को कपड़े, दवाइयां दिलाएं और जो भी सहयोग हो सके करें। जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम ने जिले की सातों विधानसभा के प्रभारियों एवं अध्यक्षों को कार्यक्रम की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा से पांच-पांच हजार लोगों को लेकर गांधी पार्क मैदान में पहुंचें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गठबंधन तुड़वाने के लिए सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कार्यक्रम धूमधाम से मनाने की अपील की।

बैठक में इमरान, हंसराज गौतम, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, नवीन खटाना,योगेश कुमार, प्रताप सिंह, विपुल लोधी, राव बाबर, एस आलम, महीपाल सिंह, विनोद पंवार, माहम्मद अरशी, विश्वदयाल छोटन, राजेश गुलाटी, सुरेंद्र, सुभाष, श्यामवीर, वेदपाल, नरेश, कंवरपाल, करतार, मैमून सिद्दिकी, रज्जाक, बबलू, ईसम सिंह मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed