{"_id":"5f19dfb46350191a757e370a","slug":"saharanpur-two-clerical-sacked-in-stationery-purchase-scam-suspension-of-two-recommended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: स्टेशनरी खरीद घोटाले में दो लिपिक बर्खास्त, दो के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: स्टेशनरी खरीद घोटाले में दो लिपिक बर्खास्त, दो के निलंबन की संस्तुति
Fri, 24 Jul 2020 12:36 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:36 AM IST
सार
मेडिकल कॉलेज में 51 लाख की स्टेशनरी खरीद में किया गया था घोटाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : books
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी में 51 लाख के स्टेशनरी घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। दो लिपिकों को बर्खास्त कर दिया है और दो लिपिकों के निलंबन की संस्तुति की गई है। साथ ही स्टेशनरी खरीद कमेटी के अध्यक्ष सहित कई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 20 मई 2020 के संस्करण में स्टेशनरी घोटाले का समाचार प्रकाशित किया था। अनाप-शनाप दाम में 51 लाख रुपये की स्टेशनरी खरीदी गई थी। मंडलायुक्त संजय कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच बैठाई थी।
विज्ञापन
जांच कमेटी में एडीएम (प्रशासन) एसबी सिंह, एडिशनल कमिश्नर डीपी सिंह और एसडीएम को शामिल किया गया था। जांच कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपी।
विज्ञापन
मंडलायुक्त संजय कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संविदा लिपिक फैजान और जिग्नेश को बर्खास्त किया गया है। साथ ही स्टेनो संजय कुमार और पटल लिपिक अतुल कुमार के निलंबन की संस्तुति की गई है।
कॉलेज के पूर्व वित्त नियंत्रक अनिल कुमार राय (जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं) भी घेरे में हैं। स्टेशनरी खरीद कमेटी के अध्यक्ष सहित पूरी कमेटी पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है।