छेड़छाड़ के आरोपी की जमकर धुनाई, वीडियो वायरल से अधिकारियों में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा के गांव में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की युवती पक्ष ने जमकर धुनाई कर दी। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। किसी ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।
देवबंद थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर नगली निवासी युवक बड़गांव क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां आया हुआ था। आरोप है कि यहां पर उसने एक युवती से छेड़खानी कर दी। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक की जंगल जाते समय जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवक बार बार छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर उसे पीटते रहे। बाद में हमलावर युवक को लहूलुहान हालत में गांव स्थित एक प्राइमरी स्कूल में छोड़ कर फरार हो गये। इसी बीच गांव के किसी युवक ने उसकी पिटाई का वीडियो बना कर पुलिस को सौ नंबर पर मामले की जानकारी दी।
आरोप है कि जब सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची।
उधर, थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची थी, लेकिन पीड़ित के वहां नहीं मिलने पर लौट आयी थी। वीडियो की जांच कर आरोपियों की शिनाख्त करने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/