{"_id":"5a210ae54f1c1bc45b8b9883","slug":"saharanpur-shabana-charged-evm-disturbances-not-got-a-single-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में शबाना का आरोप, EVM में गड़बड़ी, नहीं मिला एक भी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में शबाना का आरोप, EVM में गड़बड़ी, नहीं मिला एक भी वोट
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम मशीन
सहारनपुर में वार्ड 54 से पार्षद निर्दलीय प्रत्याशी शबाना ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वोट डाले गए, लेकिन रिजल्ट शून्य आया है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उनका का कहना है कि परिवार के करीब 300 वोट डाले गए थे, लेकिन रिजल्ट शून्य मिला।
विज्ञापन
शबाना का कहना है कि मेरे और मेरे पति का भी वोट मुझे नहीं मिला। उन्होंने कैमरे पर कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है तभी मुझे एक भी वोट नहीं मिला। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 22 नवंबर को मतदान के दिन बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों ने आरोप लगाया था कि हाथी का बटन दबाने पर बीजेपी के कमल के सामने वाली लाइट जल रही है, जिसे लेकर हंगामा हो गया था। कई बार हंगामा होने के बाद गुस्साए लोगों ने अधिकारियों के सामने ही ईवीएम मशीन का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जबकि स्थिति यह थी कि एक व्यक्ति ने बसपा के हाथी वाला बटन दबाया था तो बीजेपी के कमल और नोटा के सामने वाली लाइट जली थी। इसे लेकर बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने जांच कर शासन को रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/