फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Scheduled caste youth dies in suspicious condition, murder case filed against four

सहारनपुर : अनुसूचित जाति के युवक की संदिग्ध हालत में मौत, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Mar 2022 11:35 AM IST
सार

 सहारनपुर में सरसावा थानाक्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Scheduled caste youth dies in suspicious condition, murder case filed against four
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा थानाक्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में अनुसूचित जाति के युवक शुभम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई शिवकुमार ने सरसावा थाने में तहरीर देकर गांव के ही 4 सजातीय युवकों पर उसके छोटे भाई की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिव कुमार ने बताया कि शनिवार शाम के समय चारों युवक मृत अवस्था में उसके भाई को घर छोड़कर फरार हो गए युवक लगातार उन्हें फोन पर लगातार अलग-अलग बात बताते रहे। मामले की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस गांव पहुंच गई तथा शुभम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सरसावा थाने पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे अनुसूचित जाति के लोगों ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने समझाया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed