फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Roadways will run 150 additional buses for festivals, operations will start after Dussehra

Saharanpur: त्योहारों के लिए रोडवेज चलाएगा 150 अतिरिक्त बसें, दशहरे के बाद शुरू होगा संचालन

Mon, 03 Oct 2022 08:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Oct 2022 08:11 AM IST
सार

त्योहारों के लिए रोडवेज सहारनपुर रोडवेज ने 150 अतिरिक्त बसों को चलाने का फैसला किया है। ये बसें दिल्ली, लखनऊ, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड राज्य के रूट पर चलेंगी।

विज्ञापन
Saharanpur: Roadways will run 150 additional buses for festivals, operations will start after Dussehra
रोडवेज बस स्टेंड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व पर रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सहारनपुर परिक्षेत्र से 150 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन अतिरिक्त बसों का संचालन दशहरे के बाद शुरू हो जाएगा। बसों का संचालन दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के साथ स्थानीय रूटों पर होगा।
विज्ञापन


 परिवहन निगम परिक्षेत्र ने त्योहारों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिन बसों में कमियां हैं, उन्हें वर्कशॉप भेजा जा रहा है, ताकि बसों की जांच ठीक से हो सके और रूट पर चलते समय उनमें कोई खराबी न आए। क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि परिक्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो से दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग त्योहारों पर अपने घर जाते हैं। वैसे यात्रियों के हिसाब से बसें चलती हैं, लेकिन त्योहारों पर भीड़ ज्यादा होती है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दशहरे के बाद 150 अतिरिक्त बसों को लंबे और स्थानीय रूटों पर उतार दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Big Boss 16: मैं भी बनूंगी गुंडी-विवादों में भी रहीं अर्चना गौतम, चुनाव में मिली करारी हार, अब बिग बॉस से आस
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चंडीगढ़, अमृतसर, पानीपत, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, करनाल, मेरठ आदि।

47 एसी बसें भी शामिल
अतिरिक्त बसों में 47 एसी बसें भी शामिल हैं। पिछली बार 33 ही एसी बसें थी, लेकिन इस बार एसी बसों की संख्या बढ़कर 47 हो गई हैं। इनमें भी यात्री अपना सफर तय कर सकेंगे।

वर्कशॉप में बसों की जांच तेज
त्योहारों को देखते हुए परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है। वर्कशॉप में आने वाले बसों की तेजी के साथ जांच की जा रही है। चालकों और परिचालकों को त्योहारों में छुट्टी नहीं मिलेंगी।

त्योहारों के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। त्योहारों में लोग को घर जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए 150 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जो परिक्षेत्र के डिपो से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड राज्यों के जिलों में पहुंचेंगी। स्थानीय रूटों पर भी बसों को चलाएंगे। -अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed