फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saharanpur riots: Bhim Armys two officers arrested, felt serious allegations

सहारनपुर दंगा: भीम आर्मी के दो पदाधिकारी अरेस्ट, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

Wed, 07 Jun 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
saharanpur riots: Bhim Armys two officers arrested, felt serious allegations
सहारनपुर में हुआ था भारी बवाल

सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को भीम आर्मी के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। जानिए इन दोनों पर क्या आरोप लगे। 

विज्ञापन


सहारनपुर में शब्बीरपुर घटना के विरोध में ग्राम रामनगर में हुए बवाल के आरोप में पुलिस ने भीम आर्मी के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक विधानसभा अध्यक्ष दीपक तथा दूसरा नगर अध्यक्ष प्रवीण शामिल है। दोनों पर पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस एवं मीडिया पर हमले का आरोप है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर में ग्राम शब्बीरपुर में हुए बवाल के विरोध में 9 मई को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीम सेना ने पुलिस प्रशासन पर जाम लगाकर पथराव कर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कह, आगजनी की और मौके पर पहुंचे मीडिया के लोगों से मारपीट कर उनके वाहनों एवं उनके आसपास खडे़ वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक निवासी बहादुरगढ़ थाना देवबन्द तथा प्रवीण गौतम निवासी रामगढ़ थाना कुतुबशेर शामिल है। दीपक  भीम आर्मी का विधानसभा अध्यक्ष है तथा प्रवीण गौतम भीमआर्मी का नगर अध्यक्ष है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोतवाली देहात क्षेत्र के मल्हीपुर रोड स्थित सनसिटी कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से घटनाओं को अंजाम देने के संबंध में और इसमें शामिल अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

जेले भेजे गए निर्दोष होंगे रिहा, दोषियों पर लगेगी एनएसए

saharanpur riots: Bhim Armys two officers arrested, felt serious allegations
सहारनपुर में हुआ था बवाल

एसएसपी बबलू कुमार ने कहा है कि शब्बीरपुर और रामनगर में हुए घटनाक्रम की जांच के लिये जनपद स्तर पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा एक विशेष जांच इकाई का गठन किया गया है। जो स्वतंत्र रूप से मुकदमों की जांच कर रही है। इन मुकदमों में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है। इन मामलों में जो लोग एसआईटी की जांच में निर्दोष पाए गए हैं, लेकिन उनकी नामजदगी के आधार पर जेल भेज दिया गया है। ऐसे लोगों को शीघ्र ही न्यायालय में रिपोर्ट भेजकर रिहा कराया जाएगा। एसआईटी द्वारा इन प्रकरणों में लिप्त रहे लोगों को चिन्हित करने की कार्रवाई लगातार चल रही है। और जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर अपराध की गम्भीरता के दृष्टिगत दोषियों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।

बसपाइयों ने लगाया निर्दोषों को गिरफ्तार करने का आरोप
बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मिलकर पुलिस पर निर्दोष दलितों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया और गिरफ्तारी रोके जाने की मांग की। बसपा का प्रतिनिधि मंडल जोन इंचार्ज नरेश गौतम के नेतृत्व में एसएसपी बबलू कुमार से मिला। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में हुई घटनाओं की आड़ में निर्दोष लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बंद किया जाए। काजी शादान मसूद ने कहा कि लाड़वा एवं रामनगर के दलितों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी निर्दोषों पर कार्रवाई न करने का आश्वासन दे रहे हैं, फिर भी निर्दोष जेल चले गए हैं। उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। पुलिस दोहरी नीति अपना रही है आश्वासन भी दे रही है और निर्दोषों को पकड़ भी रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी महमूद अली, रणधीर सिंह बेनीवाल, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, माजिद लोधी कुमार, मियां बबलू जैदी, योगेश कुमार, कुलदीप, राजकुमार, वीर सिंह, सोनी, इकराम, इरफान शामिल रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed