फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Property of land mafia Vinod Sharma attached

सहारनपुर : भूमाफिया विनोद शर्मा की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, सदर तहसील प्रशासन ने लिया कब्जा 

Tue, 22 Jun 2021 07:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Jun 2021 07:00 PM IST
सार

मकान के बाहर तहसील प्रशासन ने अपना बोर्ड भी लगा दिया है। यह कार्रवाई विनोद शर्मा के खिलाफ पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मामले को लेकर हुई है।

विज्ञापन
Saharanpur: Property of land mafia Vinod Sharma attached
संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करती पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को भूमाफिया विनोद शर्मा और उसके भाई दिनेश शर्मा की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर हुई। 

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह के न्यायालय ने गत 24 मार्च को विनोद शर्मा और दिनेश शर्मा के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुनवाई कर संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी और सदर बाजार थाना पुलिस ने बसंत विहार कालोनी में पहुंचकर संपत्ति कुर्क की। यहां पर दो मकानों के अलावा बीएमडब्ल्यू कार को कुर्क किया गया। इसके बाद बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बडूली और फिर देवबंद में पहुंचकर संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद पर 21, दिनेश पर 12 मुकदमे 
भूमाफिया विनोद शर्मा और दिनेश शर्मा के खिलाफ जिले थाना देवबंद, बड़गांव, सदर बाजार आदि में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी एवं फर्जीवाडा के भी मामले हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक आरोपी विनोद शर्मा पर 21 और दिनेश शर्मा के खिलाफ 12 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। 

सफेदपोशों से संबंध बनाने में माहिर विनोद 
भूमाफिया विनोद शर्मा पर दर्ज मामले सुर्खियों में रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर उसने अकूत संपत्ति अर्जित की। इस संपत्ति को बचाने और अपना रसूख कायम रखने के लिए वह सफेदपोशों के संपर्क में भी खूब रहा। राजनीतिक लोगों को अपने घर पर भी बुलाता रहा है।

इसके अलावा ब्राहमण समाज को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए भी संगठन बनाया हुआ था। इतना ही नहीं, प्रदेश में जब बसपा की सरकार आई तो वह बसपा नेताओं से नजदीकी बना लेता था तो सपा की सरकार आने पर सपा के नेताओं का करीबी बन बैठा था। सहारनपुर और शामली जिले में ब्राहमण समाज का सम्मेलन कर खुद को सियासी मुकाम पर पहुंचाने की भी खूब कोशिशें कीं। 
 
 यह संपत्ति हुई कुर्क 
-486.99 वर्ग मीटर देवबंद में मंगलौर चौकी के निकट  
-230.58  वर्ग मीटर जमीन बसंत विहार में  
-196.72 वर्ग मीटर जमीन बसंत विहार में 
-0.1730 हेक्टेयर जमीन ग्राम बडूली नया गांव देवबंद  
-0.0410 हेक्टेयर जमीन ग्राम बड़ूली में  
-ग्राम एन्यूर मस्टर्ड आयल उद्योग की फर्म जो ग्राम बड़ूली माजरा में है। 
-कार बीएमडब्ल्यू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed