फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Pooja Pandey who fired at Mahatma Gandhi's statue is related to Saharanpur

महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलानी वाली पूजा पांडेय का सहारनपुर से खास नाता

Thu, 07 Feb 2019 12:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Pooja Pandey who fired at Mahatma Gandhi's statue is related to Saharanpur
फाइल फोटो

अलीगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से गोली चलाकर देश भर में चर्चाओं में आई हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय का सहारनपुर से पुराना नाता है।

विज्ञापन

       
पूजा शकुन पांडेय के पिता डॉक्टर आरआर आजाद सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में प्राचार्य रहे हैं। करीब 13 साल पहले उनके पिता को कॉलेज प्रबंधन ने किन्हीं आरोपों में निलंबित कर दिया था। पिता के निलंबन से नाराज पूजा ने कॉलेज में हंगामा किया था और दो मंजिला बिल्डिंग पर चढ़कर कूदने की धमकी दी थी। पूजा शकुन का कहना था कि उसके पिता को गलत तरीके से निलंबित किया गया है। यह मामला सुर्खियां बना था। अब महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के बाद से वह फिर चर्चाओं में हैं।

विज्ञापन

पिता ने कॉलेज का माहौल ठीक करने में उठाया था कदम
पूजा के पिता डॉक्टर आरआर आजाद भी अपनी अलग तरह की कार्यशैली से पहचाने जाते हैं। उन्होंने प्राचार्य रहते हुए कॉलेज में शिक्षण का माहौल बनाने के लिए सख्त रुख अपनाया था। उनके कार्यकाल में बाहरी युवक कॉलेज में एंट्री नहीं कर सकते थे। कॉलेज में हुड़दंग करने वाले छात्रों से वह खुद भिड़ जाते थे। इसके अलावा स्टाफ पर भी सख्ती की थी, जिसकी वजह से वह स्टाफ की भी नजरों में खटकने लगे थे। हालांकि कॉलेज से बाहर के लोग उनकी कार्यशैली की सराहना भी करते थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed