{"_id":"5cbb3c2bbdec22145e48370a","slug":"saharanpur-poisonous-liquor-scandal-gangster-action-will-now-be-taken-on-25-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर जहरीली शराब कांड में आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर जहरीली शराब कांड में आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
Sat, 20 Apr 2019 10:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव समाप्त होने के बाद पुलिस एक बार फिर से जहरीली शराब कांड में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस ने जहरीली शराब बेचने एवं बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 25 लोगों पर गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही 4 लोगों पर रासुका लगाए जाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
सहारनपुर में उत्तराखंड के लाए गए केमिकल से शराब बनाकर जिले भर में बेच दी गई। इस जहरीली शराब को पीने से जिले के डेढ़ दर्जन गांवों के 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शराब बनाने और बेचने के मामले में सौ से भी अधिक लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था। मतदान से ठीक एक दिन पहले 10 अप्रैल को जहरीली शराब बनाने के एक आरोपी गुरु साहब सिंह उर्फ लाड्डी पर रासुका लगा दी गई थी। जबकि शराब बनाने एवं बेचने के 25 अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि गागलहेड़ी पुलिस द्वारा जिन 25 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है, उनमें इंद्रपाल सैनी गढ़ी ताजपुर, गुरु साहब उर्फ लाड्डी, सर्वेश उर्फ पिंकी गुप्ता, लखविंदर चुन्हैटी शेख, टिंकू, भरतू पुंडेन, सुनील उर्फ सुभाष तल्हेड़ी, सरदार हरदेव सिंह पुंडेन, सरदार सुखविंद्र सिंह उर्फ सुक्खा, ऋषिपाल चुन्हेटी शेख, अर्जुन भगवानपुर, सुबोध, रचना, अनीता, बिरजो कोलकी कलां, सुशील सैनी मेघराजपुर, सोनू बालूपुर झबरेड़ा, फकीरा बालूपुर, मनोज गांधीनगर गंगनहर, हरिद्वार, अमित गुप्ता दिल्ली, सचिन गुप्ता रुड़की, विपिन रुड़की, मुकेश बहेड़ी गुर्जर, गजराज बालूपुर, विपिन उर्फ मंगलू बालूपुर झबरेड़ा शामिल हैं। इन लोगों की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के बाद पुलिस इनमें से चार प्रमुख लोगों को चिह्नित कर उन पर रासुका लगाएगी। हालांकि पुलिस ने अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि जहरीली शराब बनाने एवं बेचने वाले 25 आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। अभी रासुका के तहत भी कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। एक आरोपी पर रासुका लगाई जा चुकी है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/