फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Not raw alcohol, dead poison, and 72 deaths

सहारनपुर: कच्ची शराब नहीं, पक्का जहर बोलो, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

Sun, 10 Feb 2019 01:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Not raw alcohol, dead poison, and 72 deaths
जहरीली शराब

छोटी पॉलीथिन, उसमें भरकर बेची गई शराब। 16 गांवों में बरपा मौत का कहर। हर गांव में एक जैसी ही शराब (पाउच वाली) सप्लाई हुई, जिसका जाम लोगों ने पिया, लेकिन उनकी जुबां हमेशा के लिए खामोश हो गई। शराब कहां से आई, उससे महत्वपूर्ण बात यह है कि इतने गांवों में एक ही जैसी शराब परोसने वाले माफिया आखिर कौन हैं, जो अब तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकते रहे। ना चौकी वालों को खबर लगी, न वरिष्ठ अफसर ही सजग रह सके और जहरीली शराब ने घरों को बर्बाद कर दिया।  

विज्ञापन


अहम सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में मौत का असल जिम्मेदार कौन है। वरिष्ठ अधिकारी भी इसकी जवाबदेही के उतने ही जिम्मेदार हैं, जितनी जिम्मेदारी निचले स्तर के कर्मियों की होती है। क्योंकि शासन स्तर से लगातार वरिष्ठ अधिकारियों को इसके निर्देश दिए जाते हैं कि अवैध धंधे करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन


मिथाइल एल्कोहल और एथेनॉल की आशंका  
मौत बांटने वाली शराब में मिथाइल एल्कोहल और एथेनॉल मिलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। गांवों में चोरी छिपे से शराब बनाने वाले जो माफिया सक्रिय हैं, उनका बड़ा नेटवर्क इस धंधे में लगता है, जो शराब बनाने में प्रयोग होने वाले केमिकल और अन्य सामान उपलब्ध करा देता है। चर्चा है कि शुगर मिल से निकलने वाले एथेनॉल के अलावा मिथाइल एल्कोहल का प्रयोग अवैध रूप से शराब बनाने में किया जाने लगा है। खास बात यह है कि मिथाइल एल्कोहल और एथेनॉल इन माफियाओं को आखिर मिलता कहां से हैं, कौन इस नेटवर्क के पीछे शातिर।

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने के हैं कई तरीके  
जानकारों की मानें, तो गांवों में कच्ची शराब कई प्रकार से बनाई जाती है। इनमें एक तरीका पुराने गुड़ और फलों को सड़ाकर उससे शराब तोड़ते (आसवानी) हैं। उससे तैयार होने वाले लहन को गर्म करके शराब बनाई जाती है। इसके अलावा एथेनॉल की 200 मिलीलीटर मात्रा से करीब 20 बोतल तक बना लेते हैं, जबकि एक और खतरनाक तरीके ऑक्सीटोसिन जैसे इंजेक्शन के इस्तेमाल शराब बनाने का भी बताया जा रहा है।  

ठेकों पर मिलने वाली शराब में एल्कोहल की मात्रा  
डिस्टिलरी से बनने के बाद ठेकों तक पहुंचने वाली शराब में एल्कोहल की मात्रा का निर्धारण होता है। एल्कोहल की कितनी मात्रा है, उसका उल्लेख भी बोतल, अध्धे और पव्वे पर होता है। निर्धारण के मुताबिक बीयर में 8 प्रतिशत,  रम में 42.8 प्रतिशत और व्हिस्की में भी एल्कोहल की 42.8 प्रतिशत मात्रा होती है। वहीं, देशी शराब में तीन प्रकार से एल्कोहल की मात्रा होती है, जो उसके दाम को भी निर्धारित करती है। 25 डिग्री वाली देशी शराब का पव्वा (200मिली) 45 रुपये, 36 डिग्री वाला 65 रुपये और 42 डिग्री वाला पव्वा 75 रुपये में बेचा जाता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed