{"_id":"5c192988bdec2256bd3cea2f","slug":"saharanpur-news-one-woman-injured-in-cylinder-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज धमाके से फटा गैस सिलेंडर, मची भगदड़, एक महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज धमाके से फटा गैस सिलेंडर, मची भगदड़, एक महिला जख्मी
Tue, 18 Dec 2018 10:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
लाल घेरे में सिलेंडर के बिखरे टुकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में भीड़ वाले बाजार में गुब्बारे में गैस भरते समय तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। सिलेंडर फटने से एक महिला जख्मी हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गुब्बारे बेचने वाला मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब सात बजे अरबी मदरसा चौक पर ठठेरे वाली गली के सामने एक व्यक्ति रेहड़ी पर सिलेंडर से गैस भरकर गुब्बारे बेच रहा था। अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के टुकड़े भी आसपास बिखर गए। जिससे भगदड़ मच गई। पास से गुजर रही महिला घायल हो गई। जिसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहीं हादसे की सूचना पर मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गुब्बारे बेचने वाला व्यक्ति फरार हो चुका था। पुलिस ने उसका रेहड़ा कब्जे में ले लिया। गनीमत रही कि जब हादसा हुआ, तब वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन
मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल महिला को उसके परिजन किसी निजी अस्पताल में ले गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/