{"_id":"5cefc98abdec2207697953ad","slug":"saharanpur-name-allah-found-written-on-date-fruit-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: उर्दू में अल्लाह लिखा खजूर देखने को उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: उर्दू में अल्लाह लिखा खजूर देखने को उमड़ी भीड़
Thu, 30 May 2019 06:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 May 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
date fruit
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर महानगर के मोहल्ला छत्ता जम्बूदास बरूमल में एक व्यक्ति के घर पर बाजार से खरीद कर लाए खजूर पर उर्दू में अल्लाह लिखा हुआ निकला। इसका पता लगते ही खजूर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन
मोहल्ला छत्ता जम्बूदास बरूमल निवासी उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने बताया कि उनके पड़ोस में प्रापर्टी डीलर मो. आसिफ रहते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को वह रोजा इफ्तारी के लिए बाजार से खजूर खरीदकर आए थे। शाम के समय जब इफ्तारी करने के लिए बैठे तो देखा कि एक खजूर पर उर्दू में अल्लाह लिखा हुआ है। इसका पता लगते ही मोहल्ले के लोगों की उनकी घर पर भीड़ उमड़ पड़ी। पवित्र रमजान माह में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/