फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur liquor scandal: SIT has completed investigation and now will submit report to governance

जहरीली शराब कांड: शासन को रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

Sun, 10 Mar 2019 03:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur liquor scandal: SIT has completed investigation and now will submit report to governance
जांच करते अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जहरीली शराब कांड को लेकर शासन द्वारा गठित की गई एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। विस्तृत ब्यौरे के साथ एसआईटी सोमवार को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के बाद शराब कांड में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


जिले में गत आठ फरवरी से जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। पांच दिन में जिले के अलग-अलग गांवों के 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। शराब कांड की जांच के लिए शासन स्तर से एडीजी रेलवे संजय सिंघल की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया। जिसमें सहारनपुर के मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और डीआईजी शरद सचान को भी शामिल किया गया। 12 फरवरी को एडीजी रेलवे संजय सिंघल ने टीम के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचकर जांच की। गांव दर गांव पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के बयान भी दर्ज हुए थे। तीन दिन तक की गई जांच के बाद रिपोर्ट तैयार करने में एसआईटी को लगभग एक माह लग गया। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट अब तैयार हो चुकी है। एसआईटी अध्यक्ष एडीजी संजय सिंघल सोमवार को जांच रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।

विज्ञापन

गिर सकती है कई पर गाज
जहरीली शराब कांड में अब तक नागल थानाध्यक्ष हरीश कुमार एवं आठ अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार, देवबंद के आबकारी निरीक्षक आशीष कुमार, बेहट के निरीक्षक हरिश्चंद्र और आबकारी विभाग के दो सिपाही अरविंद एवं नीरज को भी निलंबित किया गया था। एसआईटी की जांच में कई अफसर और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed