सहारनपुर हिंसा : दो दिन के लिए फिर बंद हुआ इंटरनेट, रावण के गिरफ्तार होने पर पुलिस अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर के डीएम पीके पाण्डेय ने जनपद में दो दिन लिए मोबाइल इंटरनेट, मैसेजिंग और सोशल मीडिया पर रोक लगा दी। बता दें कि सहारनपुर हिंसा के मास्टरमाइंड को हिमाचल के डलहौजी सुभाष चौक से गिरफ्तार किया गया। हालांकि इससे पहले भी सहारनपुर में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगाई थी।
सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद से ही चंद्रशेखर फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तालश में जुटी हई थी लेकिन पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बता दें कि सहारनपुर में हुए दंगे के पीछे चंद्रशेखर का हाथ बताया जा रहा था। लेकिन इसकी पुष्टी तभी होगी जब चंद्रशेखर इस बात को कबूल लेगा। पुलिस आज शाम तक उसे लेकर यूपी पहुंच जाएगी और उससे पूछताछ करेगी। काफी लंबे समय से भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद फरार चल रहा था।
गौरतलब है कि बुधवार को भी पुलिस ने भीम आर्मी के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक विधानसभा अध्यक्ष दीपक तथा दूसरा नगर अध्यक्ष प्रवीण शामिल है। दोनों पर पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस एवं मीडिया पर हमले का आरोप है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर में ग्राम शब्बीरपुर में हुए बवाल के विरोध में 9 मई को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि भीम सेना ने पुलिस प्रशासन पर जाम लगाकर पथराव कर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कह, आगजनी की और मौके पर पहुंचे मीडिया के लोगों से मारपीट कर उनके वाहनों एवं उनके आसपास खडे़ वाहनों में आग लगा दी।
जातीय संघर्ष को सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से हवा मिल रही है। ऐसे में संघर्ष की यह आग लगातार सुलगती ही जा रही है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग को देखते हुए जिला प्रशासन ने मोबाइल पर उपलब्ध इंटरनेट सेवा, मैसेजिंग और सोशल मीडिया की सुविधाओं पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। प्रशासन का मानना है कि जनपद के वर्तमान हालात के लिए सोशल मीडिया पर डाले जा रहे भड़काऊ और भ्रामक सामग्री भी जिम्मेदार है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/