फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur in again in violence, idol tried to spoil the atmosphere, police force deployed

सहारनपुर में मंगलवार को फिर भड़की हिंसा, मूर्ति खंडित कर किया माहौल बिगाड़ने का प्रयास

Tue, 30 May 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 30 May 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur in again in violence, idol tried to spoil the atmosphere, police force deployed
शब्बीरपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

सहारनपुर में फैली जातीय हिंसा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने फिर से हिंसा भड़काने का प्रयास किया। शब्बीरपुर के बड़गांव गांव में स्थित काली देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया है। जिससे गांव में तनाव पैदा हो गया है। अब मौके पर पुलिसफोर्स तैनात है।

विज्ञापन


सहारनपुर के शब्बीरपुर को शांत करने के प्रशासन के प्रयासों को एक फिर बड़ा झटका लगा है। असामाजिक तत्वों ने गांव में स्थित काली देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया है। जिससे गांव में तनाव पैदा हो गया है। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर को सुरक्षा के घेरे में ले लिया और लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। पुलिस ने खंडित मूर्ति को गंग नहर में प्रवाहित कराया और नई मूर्ति स्थापित कराने के लिए ग्रामीणों की कमेटी गठित की।  

विज्ञापन

शब्बीरपुर में फिर फैलान तनाव

Saharanpur in again in violence, idol tried to spoil the atmosphere, police force deployed
शब्बीरपुर में माहौल खराब करने की कोशिश

आज सुबह फिर असमाजिक तत्वों ने शब्बीरपुर गांव में बढ़ते अमन चैन को आग लगाने की कोशिश की। असमाजिक तत्वों ने गांव स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर में स्थापित काली मां की मूर्ति को बीती रात खंडित कर दिया। मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े छह बजे गांव की महिला मितलेश पूजा अर्चना करने गई तो मूर्ति को खंडित देखा। कुछ ही देर में मूर्ति खंडित होने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। 
      
लोग भूमिया खेड़ा मंदिर की ओर दौड़ पड़े और मौके पर पहुंची महिलाओं एवं युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग उग्र होने लगे। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ देवबंद व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मंदिर को सुरक्षा के घेरे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों को शीघ्र ही जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने तुरंत ही काली माता की दूसरी मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने नई मूर्ति लगवाने की कोशिश की, जिसे ग्रामीणों ने सिरे से नकार दिया। ग्रामीणों ने स्वयं विधि विधान के अनुसार गांव से पैसे एकत्र कर दूसरी मूर्ति लगवाने का निर्णय लिया। पुलिस ने लोगों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। खंडित मूर्ति को गंग नहर में प्रवाहित करा दिया गया। लोगों ने नई मूर्ति के लिए कमेटी गठित कर नई मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया। इस मामले में अभी तक किसी भी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed