सहारनपुर: बारिश से मकान गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य, अफसरों से लगाई मदद की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात बड़गांव निवासी विधवा शफिया अपने पुत्र और पौत्र के साथ बाहर छप्पर में सोये हुए थे कि अचानक मकान की छत भर भराकर नीचे गिर गई। सोये हुए लोग बाहर की तरफ भागे। शोर होने पर पड़ोसी भी मौके पर आ गये। परिवार में जान तो सभी की बच गई लेकिन घरेलू व खानपान का सारा सामन मलबे में दब गया। गनीमत रही कि परिवार के लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मकान के मलबे में घर का सारा सामान दब गया। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
बुधवार सुबह सूचना के बाद लेखपाल नाथीराम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उधर, मंगलवार को शिमलाना में गिरे मकान की सूचना पर भाजपा विधायक कुंवर बृजेश कार्यकर्ताओं पंकज त्यागी, संदीप राणा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम रामपुर व तहसीलदार से वार्ता कर मुआवजा के लिए कार्यवाही करने को कहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/