शराब कांड: हरीश रावत ने BJP सरकारों को ठहराया जिम्मेदार, आश्रित परिवारों के लिए उठाई ये बड़ी मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शराब से मरने वालों के आश्रितों को यूपी और उत्तराखंड की सरकारें पांच लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी देने का काम करें। उन्होंने शराब कांड के लिए दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। हरीश रावत ने ये सभी बातें सहारनपुर में कही।
भगवानपुर क्षेत्र में शराब से मरे लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के बाद देहरादून लौटते वक्त असम प्रभारी हरीश रावत यहां स्थानीय कांग्रेसियों के अनुरोध पर कुछ देर के लिए रुके थे। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ निगम के पूर्व निदेशक के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए सीधे तौर पर प्रदेश की भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं। दोनों प्रदेशों में कानून व्यवस्था बदहाल है। शराब माफिया पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
उन्होंने कहा कि वे अगले सप्ताह सहारनपुर में शराब से मरे लोगों के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना देंगे। रावत ने कहा कि दोनों राज्यों की सरकारें सत्ता के नशे में चूर हैं। शराब कांड इसकी कड़वी सच्चाई है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे पर भी दोनों राज्यों की सरकारें बुरी तरह पिछड़ गई हैं। आसन्न लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसकी हकीकत बताते का काम करेगी।
इस दौरान घाड़ विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रधान नासिर अली, चौ मनोज, चौ बबलु, महबूब तल्हेड़ी, फरमान मलिक, अरशद मलिक, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अब्दुल हसीब, आमिर अली, युसुफ मलिक, इमरान ठेकेदार आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/