फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, giriraj singh minister of state said Deoband school teaches terror

राज्यमंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- शिक्षा का नहीं आतंक का मंदिर है देवबंद

Wed, 28 Nov 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, giriraj singh minister of state said Deoband school teaches terror
केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि देवबंद शिक्षा का नहीं, आतंक का मंदिर है। आतंकी हाफिज सईद और बगदादी भी यहीं के विद्यार्थी रहे हैं, जैसा कि मुझे लोगों ने बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब अन्य शहरों के नाम बदले जा रहे हैं तो देवबंद का नाम बदलकर देववृंद करने में क्या हर्ज है।       

विज्ञापन


बुधवार को कस्बा देवबंद में देवीकुंड रोड स्थित श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गुरुकुल से कोई भी बच्चा आज तक आतंकवादी नहीं निकला, लेकिन यह पता नहीं कि देवबंद शिक्षा का मंदिर है या आतंक का मंदिर, क्योंकि 26/11 हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद और बगदादी दोनों यहीं के हैं। यहां मानवता के कल्याण के लिए शिक्षा दी जाती है या मानव का संहार करने की शिक्षा दी जा रही है, क्योंकि बगदादी मानव का संहार कर रहा है और हाफिज सईद ने भारत में 26/11 के हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों देवबंद के ही विद्यार्थी हैं, जैसा कि लोगों ने मुझे बताया है, इसलिए मैं समझता हूं कि देवबंद शिक्षा का नहीं आतंक का मंदिर है।

विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने संतों से बंद कमरे में की वार्ता      
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती, स्वामी दीपांकर महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप और भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह के साथ बंद कमरे में करीब एक घंटे तक वार्ता की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान गाजियाबाद के डासना में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने की मांग को लेकर 25 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे महंत स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती के गिरते स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने नरसिंहानंद सरस्वती की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने का आश्वासन स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती को दिया। उन्होंने 9 दिसंबर को दिल्ली में राम मंदिर निर्माण के लिए होने जा रही धर्म संसद के लिए स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती को निमंत्रण दिया। इसके बाद गिरिराज सिंह ने सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर जाकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया।  

गोपनीय रखा गया कार्यक्रम 
बुधवार को देवबंद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यक्रम को पार्टी संगठन द्वारा गोपनीय रखा गया था। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का काफिला मुजफ्फरनगर की सीमा से सहारनपुर की सीमा में घुसा, तो वहां उन्हें एसडीएम ऋतु पुनिया और सीओ सिद्धार्थ सिंह अपने साथ सीधे देवबंद में आश्रम लेकर पहुंचे। जिसके बाद भाजपा नेताओं का आश्रम में आगमन शुरू हुआ। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed