फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: female Guldar died due to electrocution, body sent for post-mortem

सहारनपुर: करंट की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Mon, 07 Mar 2022 05:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Mar 2022 05:51 PM IST
सार

सोमवार सुबह 9 बजे किसान खेत में एक मादा गुलदार का शव मिला। माना जा रहा है कि पेड़ से छलांग लगाते वक्त तार से टकराकर करंट लगने पर उसकी मौत हुई है। पास ही तार भी टूटा हुआ पड़ा था।

विज्ञापन
Saharanpur:  female Guldar died due to electrocution, body sent for post-mortem
मौके पर पहुंची डीएफओ शिवालिक श्वेता सेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह एक तीन वर्षीय मादा गुलदार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव मुसैल के खेतों में बीती रात किसी समय करंट से करीब तीन साल की मादा गुलदार की मौत हो गई। सूचना के बाद डीएफओ शिवालिक और वन क्षेत्राधिकारी मोहंड ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। गुलदार के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News today 7 March: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार सुबह 9 बजे किसान खेतों की तरफ से गए तो गांव मुसैल निवासी मिट्ठू राणा के खेत में एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा दिखा। पास ही हाईटेंशन लाइन का बिजली तार टूटा पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। 


मौके पर डीएफओ शिवालिक श्वेता सेन, वन क्षेत्राधिकारी मोहंड एमके बलोदी, डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी स्टाफ के साथ पहुंचे। गुलदार की उम्र करीब तीन वर्ष बताई जा रही है। 

माना जा रहा है कि पेड़ से छलांग लगाते वक्त तार से टकराकर करंट लगने पर उसकी मौत हुई है। पास ही तार भी टूटा हुआ पड़ा था। तार के नीचे की जमीन की घास भी जली हुई थी। डीएफओ श्वेता सेन ने बताया कि गुलदार के शव का चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही वह गुलदार की मौत के कारण के बारे में कुछ कह सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed