फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Devaki Nandan says government should give a gift of Ram temple in Ayodhya

देवकी नंदन बोले- लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में श्रीराम मंदिर का तोहफा दे सरकार

Tue, 08 Jan 2019 08:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Jan 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Devaki Nandan says government should give a gift of Ram temple in Ayodhya
अखंड भारत मिशन के अध्यक्ष देवकी नंदन ठाकुर महाराज - फोटो : अमर उजाला

अखंड भारत मिशन के अध्यक्ष और कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा। सरकार को चाहिए कि इस मामले का हल निकालकर लोकसभा चुनाव से पहले ही देश की जनता को भव्य श्रीराम मंदिर का तोहफा दे। उन्होंने कहा कि भगवान की कोई जाति नहीं होती। लेकिन कुछ लोग सुर्खियों में आने के लिए गलत बयानबाजी करते हैं।

विज्ञापन

   
सहारनपुर शहर में श्री भूतेश्वर मंदिर मार्ग स्थित राघवपुरम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर अवश्य बनेगा। चाहे चुनाव से पहले बने या बाद में। चुनाव से पहले मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होता है तो सरकार की तरफ से यह देश की जनता के लिए बड़ा तोहफा होगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखंड भारत मिशन काफी समय से गरीब सवर्णों को आरक्षण दिए जाने की मांग कर रहा था, जिस पर केंद्र सरकार प्रस्ताव लेकर आई है। उन्होंने इस फैसले के लिए सरकार को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा आरक्षण आर्थिक आधार पर ही मिलना चाहिए।

देश में विभिन्न वर्गों को जातिगत आधार पर आरक्षण लाभ मिला हुआ है, लेकिन गरीबी जाति देखकर नहीं आती। गरीबों में किसी एक वर्ग विशेष के नहीं बल्कि सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। सभी वर्गों के लिए रोजगार, शिक्षा और न्याय के समान अवसर की व्यवस्था होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह एससी-एसटी एक्ट संशोधन का सभी राजनीतिक दलों ने सहयोग किया था, उन्हें उम्मीद है कि सवर्णों को आरक्षण देने के बिल को पास कराने में सभी सियासी दल सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब और किसानों के दर्द को समझने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed