फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Deobandi Ulama says that it is wrong for women to travel on Haj tour without meheram

देवबंदी उलमा बोले- मेहरम के बिना महिलाओं का हज यात्रा पर जाना गलत

Mon, 14 Jan 2019 10:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Jan 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Deobandi Ulama says that it is wrong for women to travel on Haj tour without meheram
देवबंद

मेहरम के बिना महिलाओं के हज यात्रा पर जाने को लेकर देवबंदी उलमा ने कड़ा एतराज जताया है। उलमा का कहना है कि बिना मेहरम हज नहीं हो सकता। तमाम मुस्लिम तंजीमों को इसका विरोध करना चाहिए।

विज्ञापन


दारुल उलूम निसवा के नायब मोहतमिम मौलाना नजीफ कासमी ने कहा कि अकेले महिलाओं के हज पर जाने से वहां का माहौल खराब हो सकता है। बिना मेहरम के हज नहीं हो सकता, जैसे बिना वजू के नमाज नहीं हो सकती उसी तरह जिन महिलाओं ने अकेले हज करने के लिए फार्म भरे है उनका हज ही नहीं होगा। जबकि दारुल उलूम इस पर फतवा भी जारी कर चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं के बिना मेहरम के हज यात्रा पर जाने के मामले में तर्क देते हुए कहा कि महिलाएं अगर अकेले हज के लिए जाएंगी तो वहां का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए महिलाओं को मेहरम के साथ ही हज पर जाने का हुक्म दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना नजीफ ने कहा कि इस्लाम में पांच अहम इबादतें है उनमें से एक अहम इबादत हज करना भी है इस्लाम में इसकी बड़ी अहमियत है। इस्लाम के अंदर हज करने के लिए कुछ तरीके बताए गए हैं, उसकी कुछ शर्तें भी हैं। उसके मुताबिक ही हज करना चाहिए। 

दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी ने कहा कि जो महिलाएं शरीयत के सिद्धांतों और नियमों को अनदेखा कर हज यात्रा पर जातीं हैं उनका हज स्वीकार नहीं होता। उन्होंने कहा कि बिना मेहरम की हज यात्रा की अनुमति देना सरासर गलत है। इस्लाम में खून के रिश्ते वालों के साथ ही हज यात्रा पर जाने की अनुमति है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed