फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Darul Uloom and Maulana Arif Jameel's father passes away

दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना आरिफ जमील के पिता का इंतकाल

Mon, 12 Nov 2018 10:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Darul Uloom and Maulana Arif Jameel's father passes away
दारुल उलूम देवबंद

दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना आरिफ जमील कासमी के पिता व मदरसा जामिया अरबिया अहिया उल उलूम मुबारक की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना जमील अहमद कासमी का रविवार को इंतकाल हो गया।

विज्ञापन


70 वर्षीय मौलाना जमील अहमद कासमी कई दिन पूर्व बेटे से मिलने के लिए देवबंद आए थे। रविवार की रात्रि करीब आठ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौलाना जमील के इंतकाल से इस्लामिक हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते उलमा और भारी संख्या में मदरसा छात्रों की भीड़ मौलाना आरिफ के आवास पर जमा हो गई। 
विज्ञापन


सोमवार को जौहर की नमाज के बाद दारुल उलूम की आहत-ए-मोलसरी में संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा कराई। जिसके बाद उन्हें मजार-ए-कासमी कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके इंतकाल पर मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मुफ्ती-ए-आजम मुफ्ती हबीबुरर्हमान खैराबादी, मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, मौलाना हसीब सिद्दीकी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद उल्लाह, मौलाना अब्दुल खालिक संभली, मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के मोहतमिम मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी कश्मीरी, मुफ्ती अरशद फारुकी, मुफ्ती अहमद गौड़ आदि ने गहरे दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed