दरोगा सुसाइड: पूर्व थाना प्रभारी के खिलाफ हत्या की धारा में शिकायत, मृतक के परिजनों ने डाला था दबाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह की मौत के मामले में उसकी पत्नी शिल्पी की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर देवबंद कोतवाली में तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने 31 जनवरी की सुबह देवबंद में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व मोबाइल फोन में अपना बयान भी रिकॉर्ड किया था जिसे सीओ देवबंद को व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया था। इसके अलावा अपनी एक डायरी में भी सुसाइड नोट लिखा था। आत्महत्या के लिए उप निरीक्षक ने कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही द्वारा उत्पीड़न करना बताया था ।
इससे पहले आत्महत्या करने वाले दरोगा कुलदीप सिंह के परिजन रविवार को देवबंद पहुंचे और उन्होंने थाने में हंगामा कर दिया। उन्होंने इंस्पेक्टर पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
वहीं कुलदीप के परिजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। कुलदीप के कमरे की सील नहीं खोलने देंगे। उधर, एसपी देहात विद्यासागर कुलदीप के परिजनों के साथ वार्ता कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि कुलदीप के कमरे की स्थिति देखी जाएगी और वहां से आरोपों के संबंध में सबूत तलाश किए जाएंगे। साथ ही कुलदीप के साथियों से पूछताछ की जाएगी।
दरोगा द्वारा सुसाइड के मामले में पुलिस विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कुलदीप द्वारा आत्महत्या से पूर्व मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए ऑडियो में जिस प्रकार उसने थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है और अधिक काम देने की बात कही है। पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर ने बताया कि कुलदीप के साथ रहने वाले पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। डॉक्यूमेंट एकत्रित किए जा रहे हैं। उसे कितना काम दे रखा था, कहां-कहां तैनात किया गया। क्या-क्या जिम्मेदारी दे रखी थी। किस तरह से बात की गई। इन सबका रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। थाना पर तैनात पुलिस कर्मियों से यह भी पूछताछ की जाएगी कि थाना प्रभारी का व्यवहार कुलदीप के प्रति और अन्य पुलिसकर्मियों के प्रति कैसा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/