कलयुगी भाई ने ईंट से पीटकर बहन को मार डाला, ये रही हत्या के पीछे की बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर शहर में एक युवक ने अपनी बहन को ईंट से पीटकर मार डाला। आरोपी भाई ने महज दो हजार रुपए चुराने के शक में इस वारदात को अंजाम दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गए। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को परिवार के लोगों ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गागलहेड़ी के चौरा गांव निवासी 50 वर्षीय सुनीता पत्नी रणवीर सिंह कई दिन पूर्व अपने दो बच्चों के साथ मंझौल जबरदस्तपुर गांव में स्थित मायके आई हुई थी। शुक्रवार को भाई अरविंद यादव के घर में रखे दो हजार रुपये गायब हो गए। जिसका आरोप उसने बहन सुनीता पर लगा दिया। इसी बात के चलते दोनों के बीच बहस हो गई।
आरोप है कि अरविंद अचानक इतना गुस्से में आ गया कि उसने पास पड़ी ईंट उठाकर सुनीता के सिर पर कई वार कर दिए जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी अरविंद को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को हिरासत में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं खेड़ामुगल चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि अरविंद के पिता बेद सिंह की कुछ दिनों पूर्व मौत हो गई थी। इसी को लेकर सुनीता अपने घर आई हुई थी। अरविंद के घर में रखे दो हजार रुपये गायब हो गए जिसका आरोप उसने बहन पर लगाया और कहासुनी के चलते उसने उस पर ईंट से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अरविंद के छोटे भाई की तरफ से तहरीर दी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/